चर्म रोग एवं सफेद दाग चिकित्सा शिविर गुरुवार को

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

चर्म रोग एवं सफेद दाग चिकित्सा शिविर गुरुवार को
बीकानेर, 22 जून। राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय द्वारा चरक फार्मा (फाइटोनोवा डिवीजन) के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को बान्दरा बास रोड स्थित चिकित्सालय में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा।
राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय की उप अधीक्षक डॉ. मधुबाला शर्मा ने बताया कि शिविर में चर्म रोग, सफेद दाग संबंधित रोगों का इलाज किया जाएगा। चरक फार्मा के एएसएम विकास आचार्य ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम सतत रूप से आयोजित किए जाएंगे।

Categories:
error: Content is protected !!