चुन्नी लाल मोहता फाउंडेशन ट्रस्ट मुंबई द्वारा पी बी एम हॉस्पिटल बीकानेर में Z वॉर्ड को गोद लिया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।स्वर्गीय श्री गीता देवी दाऊ दयाल मोहता की पुण्य स्मृति में मोहता फाउंडेशन ट्रस्ट मुंबई ने Z वॉर्ड को गोद लिया,हॉस्पिटल ग्रुप हमेशा से ही सामाजिक सरोकार निभाता आया है जिसके प्रेरक श्री नंदकिशोर जी मोहता, डॉ एस. बी. झंवर चेयरमैन एपेक्स हॉस्पिटल रहे हैं किशन गोपाल सोमानी ने बताया की इस वार्ड के रख रखाव के लिए बुनियादी सुविधाएं,सौंदर्यकरण आदि करवाया गया,साथ ही राम चांडक ने बताया की मरीजों को किसी भी प्रकार से कोई परेशानी न हो,उसके लिए व्हील चेयर, स्ट्रक्टर, रोशनी,पंखे आदि उचित व्यवस्था की गई हैं।पूर्व में भी हॉस्पिटल ने H वॉर्ड को भी गोद ले रखा है।इस पावन अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नीरज के पवन संभागीय आयुक्त बीकानेर,विशिष्ट अतिथि डॉ गुंजन सोनी प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक पीबीएम हॉस्पिटल,अस्पताल अधीक्षक डॉ पी के सैनी, श्री चुन्नी लाल जी मोहता चेयरमैन मोहता फाउंडेशन ट्रस्ट मुंबई,एपेक्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ एस. बी. झंवर,एपेक्स हॉस्पिटल बीकानेर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी शौकत जी, रीजनल मार्केटिंग हेड आशीष शर्मा,बीकानेर,मार्केटिंग मैनेजर धर्मेंद्र शर्मा,मार्केटिंग Executive सलीम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!