[metaslider id=”119252″]
बीकानेर । करमाबाई जाट महिला संस्था बीकानेर नें मकर संक्राति पर कन्या छात्रावास में सूर्य नमस्कार सहित योग क्रियायें व बैडमिंटन व रस्साकसी प्रतियोगिताएं आयोजित की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शारदा चौधरी (उपायुक्त उपनिवेशन विभाग) ने विजयी छात्राओं को पारितोषिक वितरण कर कठोर परिश्रम व अनुशासनसे प्रतियोगिताओं मे भाग लेने हेतु प्रेरित किया। संस्था की संस्थापक अलका चौधरी, भंवरी ठोलिया, अपराजिता राव, रजनी चौधरी, किरण रियार, मोनिका चौधरी ,सपना चौधरी,तारा चौधरी,दीपिका सारण के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं के लिए सहभोज आयोजन भी हुआ। इस अवसर छात्रावास समिति के पदाधिकारियों ने संस्था परिवार का आभार व्यक्त किया।














