छोटे ने बड़े भाई की कर दी हत्या:सब्जी बनाने को लेकर विवाद, मांस काटने वाले छुरे से कई वार किए, आंतें बाहर आईं

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

छोटे ने बड़े भाई की कर दी हत्या:सब्जी बनाने को लेकर विवाद, मांस काटने वाले छुरे से कई वार किए, आंतें बाहर आईं

सब्जी बनाने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। झगड़ा होने के बाद छोटा भाई बाजार गया और मांस काटने वाला छुरा खरीदकर लाया। घर आकर बड़े भाई के पेट में कई बार छुरा घोंपा। इससे उसकी आंतें बाहर आ गईं। आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला अलवर के तिजारा इलाके का है।

आरोपी जगदीश।

आरोपी जगदीश।

तिजारा थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया- शाबाद गांव निवासी किशोरी लाल के तीन बेटे अमिचंद, भुड्डन (27) और जगदीश (25) हैं। तीनों मजदूरी करते हैं। किशोरी लाल की मौत हो चुकी है। भुड्डन मंगलवार शाम को बाजार से सब्जी लेकर आया। उसने अपने छोटे भाई जगदीश को सब्जी बनाने को कहा। इस बात पर जगदीश नाराज हो गया और कहने लगा कि मैं तेरे लिए सब्जी नहीं बनाऊंगा। इसके बाद दोनों भाई झगड़ने लगे। बीच-बचाव करने आई मां को दोनों ने धक्का देकर हटा दिया। गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए और दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों नहीं माने। शाम साढ़े सात बजे जगदीश घर में से मांस काटने वाला छुरा लेकर आया और भुड्डन के पेट में तीन बार घोंप दिया, जिससे भुड्डन की आंतें बाहर आ गईं।

भुड्‌डन।

भुड्‌डन।

परिजन तत्काल घायल को तिजारा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रात 9 बजे उपचार के दौरान भुड्डन की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं हमला करने के बाद आरोपी जगदीश मौके से फरार हो गया।

जिला अस्पताल में मौजूद परिजन।

जिला अस्पताल में मौजूद परिजन।

ग्रामीणों की सूचना पर तिजारा थाना पुलिस शाबाद गांव पहुंची। इसके बाद अलवर जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। अमिचंद की रिपोर्ट पर आरोपी जगदीश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी कि तलाश की जा रही है।

तीनों भाई करते हैं मजदूरी
पड़ोसी सुरेश ने बताया कि मामूल बात पर भाइयों में विवाद हुआ। भुड्डन और जगदीश की शादी नहीं हुई है। परिजनों ने बताया कि दोनों भाइयों में काफी देर तक झगड़ा चला। आसपास के घरों के लोग भी आ गए थे। सभी लोगों के बीच बचाव करने के बावजूद जगदीश ने भुड्डन के छुरा घोंप दिया।

Categories:
error: Content is protected !!