जनपद सहारनपुर के चार शिक्षक जनदृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन के द्वारा संतपाल सिंह राठौड़ राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सहारनपुर। जनपद सहारनपुर के चार शिक्षकों को जनदृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन के द्वारा संतपाल सिंह राठौड़ राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षक श्रीमती स्मृति चौधरी (विज्ञान शिक्षिका) उच्च माध्यमिक विद्यालय सबदलपुर, सहारनपुर, श्री उपेन्द्र सिंह (स०अ०), उच्च प्राथमिक विद्यालय सढौली हरिया (कंपोसिट), सहारनपुर, श्रीमती अभिलाषा शर्मा (स०अ०), उच्च प्राथमिक विद्यालय बुढनपुर, गंगोह, सहारनपुर, प्रतिभा यादव (स०अ०), प्राथमिक विद्यालय चौरादेव, पुवाॅरका, सहारनपुर हैं।
कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रभा शंकर स्काउट भवन बदायूं में दोनों तरीके से किया गया।जिसमें देश के 18 राज्यों के 111 शिक्षकों को सम्मानित किया गया, यह सम्मान शिक्षकों के शैक्षिक, सामाजिक, साहित्यिक एवं नारी शक्ति के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है।








