जनवरी के मध्य में भारत में बढ़ सकते हैं कोरोना के मामले, अगले 40 दिन देश के लिए मुश्किल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि जनवरी के मध्य में भारत में कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं। पिछले ट्रेंड्स की एनालिसिस के बाद यह माना जा रहा है कि अगले 40 दिन देश के लिए मुश्किल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, देश में कोरोना की एक और लहर की स्थिति आ सकती है। ऐसे में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की जा रही है। दरअसल, ऐसा देखा गया है कि ईस्ट एशिया को प्रभावित करने के 30 से 35 दिनों बाद ही भारत में नई लहर पहुंची थी। यह एक ट्रेंड रहा है, जिसके आधार पर यह दावा किया जा रहा है। इधर, बिहार के गया में एक बार फिर दो विदेशी नागरिक कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये बैंकॉक और ताइवान के रहने वाले हैं। गया में अब तक कुल 19 लोग पॉजिटिव मिले हैं। उधर, बुधवार को दुबई से आए दो यात्री चेन्नई एयरपोर्ट पर COVID पॉजिटिव मिले हैं। ये दोनों तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई के अलंगुडी जिले के रहने वाले हैं। वहीं मुंबई एयरपोर्ट पर भी बुधवार को दो पैसेंजर्स कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनके सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं।

Categories:
error: Content is protected !!