जनसंचार सेवाओं तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में विनय थानवी हुए मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल से सम्मानित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। देश के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ गुंजन सोनी तथा राजकीय जिला चिकित्सालय सैटेलाइट के अधीक्षक डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी ने विनय एक्सप्रेस मीडिया ग्रुप के मुख्य संपादक विनय थानवी को उनकी जनसंचार सेवाओं तथा चिकित्सा क्षेत्र में उनकी सकारात्मक पत्रकारिता को लेकर सम्मानित किया है । इस दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि थानवी मेडिकल कॉलेज में अपनी नि:शुल्क जन संचार सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। जिला अस्पताल से जुड़ी जन समस्याओं को लेकर अपनी पत्रकारिता के माध्यम से राज्य स्तर पर उच्च अधिकारियों तक पहुंचा कर उनका समाधान करवाने का प्रयास करते हैं। थानवी ने इस सम्मान के लिए मेडिकल कॉलेज तथा जिला चिकित्सालय प्रशासन का आभार प्रकट किया है।

Categories:
error: Content is protected !!