NATIONAL NEWS

जन सुनवाई में समस्याओं का हुआ समाधान

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। शहर में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को बीकेईएसएल की ओर से जन सुनवाई हुई। इसमें आई 10 समस्याओं में से 05 का मौके पर समाधान कर दिया गया। अन्य 05 शिकायतो का जल्दी ही निराकरण कर दिया जाएगा।

बीकेईएसएल के सीओओ जयन्त राय चौधरी ने बताया कि पब्लिक पार्क स्थित बीकेईएसएल ग्राहक सेवा केंद्र में हुई जन सुनवाई के दौरान 04 तकनीकी और 06 बिलिंग सम्बंधी शिकायतें आई। बिलिंग सम्बधी मामलों में सौ यूनिट का लाभ देने, बिल सुधार, बिल में विलम्ब शुल्क माफ करने जैसी शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। तकनीकी समस्याओं बिजली की लाइन को शिफ्ट करने, नया कनेक्शन देने, उपभोक्ता का नाम दर्ज करने, विद्युत पोल शिफ्ट करने, पट्टेशुदा भूमि से ट्रांसफर हटाने के मामलों को उपखण्ड कार्यालय को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!