जन सुनवाई में समस्याओं का हुआ समाधान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”83227″]

बीकानेर। शहर में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को बीकेईएसएल की ओर से जन सुनवाई हुई। इसमें आई 20 समस्याओं में से 09 का मौके पर समाधान कर दिया गया। अन्य 11 शिकायतो का जल्दी ही निराकरण कर दिया जाएगा।

बीकेईएसएल के सीओओ जयन्त राय चौधरी ने बताया कि पब्लिक पार्क स्थित बीकेईएसएल ग्राहक सेवा केंद्र में हुई जन सुनवाई के दौरान 06 तकनीकी और 14 कॉमर्शियल सम्बंधी शिकायतेंआईं।
बिल सही करने, तार बदलने, पोल, लाईन व ट्रांसफॉर्मर शिफ्टिंग, रीडिंग ज्यादा आने जैसी समस्याओं दर्ज हुईं।
शिविर में तार, पोल और ट्रांसफॉर्मर शिफ्टिंग संबंधी तकनीकी समस्याओं को उपखण्ड कार्यालय को भेज दिया गया। एस्टीमेट बनाया जाएगा, राशि जमा होने के शिफ्टिंग की कार्रवाई की जाएगी।

Categories:
error: Content is protected !!