NATIONAL NEWS

जब बात बेटी की आती है: अनामिका श्रीवास्तव

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जब बात बेटी की आती है
तो क्यों यह लोग सोच लेते हैं
कि बेटी पराया धन
यह सोचकर मुँह मोड़ लेते हैं
नहीं सोचते एक भी दफा कि
वह भी एक बेटी होती है
जिनसे बेटे जन्म लेते हैं
तो कैसे बेटी के गर्भ से जन्म कर
उसे ही गर्भ मे मार हैं
जरा गौर करिए इस बात पर कि अगर बेटी न होती तो क्या हम होते
अपने इस समाज में बेटों की बराबरी में बेटियों का भी अधिकार है
और देख सकते हैं आप भी कि
वह देश को दिला रहीं बहुत सम्मान हैं बॉर्डर पर वीर बनकर वह लडती हैं आतंकियों से लड़ने में भी
वह नहीं डरती है
हंसते हंसते शरहद पर
वह जान गावा देती हैं
और जब बात घर वालों की होती हैं वह चुप नहीं रहती है
और घर की इज्ज़त के लिए
वह बहुत कुछ सहती है
तो जब बात बेटी की आए है
तो गर्व से सीना चौड़ा हो जाए
आओ ऐसा अपना भारत बनाए अपनी बेटियों को पढ़ाये लिखाने आगे बढ़ाएं

   अनामिका श्रीवास्तव
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!