जम्मू के अखनूर में एक आतंकी ढेर:घुसपैठ की कोशिश नाकाम; सेना ने कहा- निगरानी कैमरे में 3 आतंकी डेड बॉडी ले जाते दिखे

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जम्मू के अखनूर में एक आतंकी ढेर:घुसपैठ की कोशिश नाकाम; सेना ने कहा- निगरानी कैमरे में 3 आतंकी डेड बॉडी ले जाते दिखे

भारतीय सेना के व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया पर आतंकियों की घुसपैठ का फुटेज शेयर किया है। - Dainik Bhaskar

भारतीय सेना के व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया पर आतंकियों की घुसपैठ का फुटेज शेयर किया है।

जम्मू-कश्मीर में अखनूर के खौर में इंटरनेशनल बॉर्डर पर भारतीय सेना ने शनिवार सुबह आतंकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान एक आतंकी मारा गया। भारतीय सेना के व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।

सेना ने बताया कि निगरानी कैमरे में चार आतंकियों को देखा गया था। इस दौरान सुरक्षाबलों ने उन पर फायरिंग की। बाद में तीन आतंकी एक शव को घसीटते हुए इंटरनेशनल बॉर्डर के पार ले जाते दिखे। सेना के एक अधिकारी ने इसका फुटेज भी जारी किया है।

सेना ने खून के धब्बों से एक आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की है। इलाके में अभी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। अखनूर राजौरी से करीब 66 किमी दूर है, जहां गुरुवार (21 दिसंबर) को आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया था।

सेना ने यह फुटेज जारी किया है। इसमें आर्मी ने आतंकी मूवमेंट का दावा किया है।

सेना ने यह फुटेज जारी किया है। इसमें आर्मी ने आतंकी मूवमेंट का दावा किया है।

राजौरी हमले में 5 जवान शहीद, 4 आतंकियों ने हमला किया था

आतंकियों ने सेना की मारुति जिप्सी और ट्रक पर फायरिंग की, जिसमें 5 जवान शहीद हो गए।

आतंकियों ने सेना की मारुति जिप्सी और ट्रक पर फायरिंग की, जिसमें 5 जवान शहीद हो गए।

पुंछ और राजौरी के बीच डेरा की गली में 21 दिसंबर को सेना के काफिले पर ​हमला हुआ था। इसमें पांच जवान शहीद हो गए। दो जवानों की हालत गंभीर है। टेरर ग्रुप पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। आतंकियों ने अमेरिकी M-4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल से सेना पर हमला किया था।

हमले के दिन थानामंडी-सुरनकोट रोड पर डेरा की गली इलाके में आतंकी घात लगाकर बैठे थे। दोपहर करीब तीन बजे सेना की एक मारुति जिप्सी और एक ट्रक जैसे ही वहां से गुजरे, आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

शहीद सैनिकों की पहचान नायक बीरेंद्र सिंह, नायक करण कुमार, राइफलमैन चंदन कुमार, राइफलमैन गौतम कुमार के रूप में हुई है। सेना ने पांचवें शहीद के नाम का खुलासा नहीं किया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। 

Categories:
error: Content is protected !!