जयपुर में महिला को मंगलसूत्र तोड़ने के लिए घसीटा, VIDEO:दोहिती को घुमा रही रिटायर्ड टीचर पर बदमाश ने किया हमला, 10 सेकेंड तक लड़ती रहीं

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर में महिला को मंगलसूत्र तोड़ने के लिए घसीटा, VIDEO:दोहिती को घुमा रही रिटायर्ड टीचर पर बदमाश ने किया हमला, 10 सेकेंड तक लड़ती रहीं

जयपुर में रिटायर्ड महिला टीचर का मंगलसूत्र लूटने का मामला सामने आया है। बदमाश मंगलसूत्र लूटने पहुंचा तो महिला भीड़ गई। बदमाश महिला को घसीटते हुए ले गया। इसके बाद मंगलसूत्र लूटकर मौके से फरार हो गया। घटना 25 दिसंबर की चित्रकूट इलाके की है। इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया है।

सेक्टर-3 निवासी मीरा देवी पत्नी पूरणमल सोमवार को दोपहर 12:48 बजे गली में दोहिती को लेकर घूम रही थी। इस दौरान दो अज्ञात बदमाश बाइक पर आए। दोनों ने हेलमेट लगा रखा था। एक बदमाश ने मीरा देवी पर पीछे से हमला कर दिया और मंगलसूत्र छीनने लगा। महिला हिम्मत दिखाकर आरोपी से भिड़ गई। 10 सेकेंड कर रिटायर्ड टीचर आरोपी बदमाश से लड़ती रही। आरोपी ने महिला को सड़क पर गिरा दिया। फिर घसीटते ले गया। आखिर बदमाश भागने में कामयाब हो गया।

गले से मंगलसूत्र तोड़ते बदमाश का विरोध करती रिटायर्ड टीचर।

गले से मंगलसूत्र तोड़ते बदमाश का विरोध करती रिटायर्ड टीचर।

गले और कोहनी पर चोट लगी
मीरा देवी ने रिपोर्ट में बताया कि मेरे गले और कोहनी पर चोट लगी है। मीरा देवी शिक्षा विभाग से ग्रेड फर्स्ट टीचर रह चुकी हैं। कुछ समय पहले ही रिटायर हुई हैं। बदमाश ने जिस तरह से उनके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया, इससे वह काफी डरी हुई हैं। करीब 60 हजार रुपए गोल्ड का मंगलसूत्र आरोपियों ने लूटा है। घटना के बाद से पूरी कॉलोनी के लोग डरे हुए हैं।

सीसीटीवी फुटेज में देखे बाइक सवार दोनों बदमाश।

सीसीटीवी फुटेज में देखे बाइक सवार दोनों बदमाश।

सीसीटीवी में दिखा बाइक का नंबर
एसआई भावना मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों के बाइक नंबर दिख रहे हैं। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Categories:
error: Content is protected !!