जयपुर में 180 केंद्र पर होगी सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा:64 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, 40 हजार पड़ोसी जिलों से होंगे शामिल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर में 180 केंद्र पर होगी सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा:64 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, 40 हजार पड़ोसी जिलों से होंगे शामिल

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से नए साल में भर्ती परीक्षाओं की शुरुआत 7 जनवरी से होगी। इस दिन कॉलेज शिक्षा के लिए सहायक आचार्य, लाइब्रेरियन और शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक भर्ती-2023 का आयोजन होगा। परीक्षा दोपहर 12 से 2 बजे तक होगी। राजधानी जयपुर में इसके लिए 180 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 64 हजार 188 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इनमें से 24 हजार 546 अभ्यर्थी जयपुर के हैं, जबकि अन्य अभ्यर्थी पड़ोसी जिलों से परीक्षा देने जयपुर आएंगे।

परीक्षा के दिन जयपुर में यातायात सुचारू बनाए रखना चुनौती होगी। आयोग ने कहा है कि परीक्षा से 3 दिन पहले प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। परीक्षा के निर्धारित समय से 60 मिनट पहले तक यानी 11 बजे तक ही केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। आयोग ने इस परीक्षा के लिए संभाग स्तर पर 602 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर 1 लाख 97 हजार 959 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

सबसे अधिक अभ्यर्थी सीकर रोड से आएंगे
इस दिन सबसे अधिक अभ्यर्थी सीकर रोड से आएंगे। इस मार्ग से सीकर, चूरू और झुंझुनूं के अभ्यर्थी जयपुर में परीक्षा देने आएंगे। इनकी संख्या करीब 25 हजार से ज्यादा है। साथ ही अलवर से 8 हजार 782, चूरू से 5 हजार 763, दौसा से 5 हजार 89, झुंझुनूं से 8 हजार 661 और सीकर से 11 हजार 347 अभ्यर्थी परीक्षा देने आएंगे।

परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी
जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) जयपुर, राजेंद्र शर्मा हंस ने बताया- जयपुर में सहायक आचार्य भर्ती कॉलेज शिक्षा की परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए ऑब्जर्वर और डिप्टी कॉर्डिनेटर लगाने का काम पूरा हो चुका है।

Categories:
error: Content is protected !!