जयपुर में बीती रात जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर (जेईसीआरसी) यूनिवर्सिटी की बस और कार में गंगा जमुना पेट्रोल पम्प के पास टक्कर हो गई।इसके बाद कार चालक और बस चालक के बीच सड़क पर जमकर बहस हुई। हादसे में कार का शीशा टूट गया और बात बिगड़ती चली गई।चालक बस को लेकर आगे बढ़ा तो कार ड्राइवर ने रुकवा लिया। इसके बाद कार सवार और कुछ अन्य लोगों ने बस पर पत्थरों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।बस में 25 से अधिक छात्र और छात्राएं बैठी थीं। अचानक हुए पथराव से छात्र डर गए और चीख-पुकार मच गई। आरोपियों ने काफी दूर तक बस का पीछा किया और उस पर पत्थर फेंकते रहे।जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर (जेईसीआरसी) यूनिवर्सिटी की बस के चालक देवी सिंह और कार चालक रवि मीणा की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज कराया। दोनों की ओर से दी गई शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच कर ली है और दोनों ही वाहनों को जब्त कर लिया है।बस में सवार बच्चों ने इस दौरान कार चालक रवि मीणा का वीडियो बनाया। रवि मीणा बस के आगे आकर चालक देवी सिंह को गालियां दे रहा है। रवि बस चालक देवी सिंह को देख लेने की धमकी देता रहा।छात्रों ने बताया- एकाएक हुई घटना से वह डर गए। लोगों ने बस पर पथराव करना शुरू किया। बस के अंदर पत्थर आने लगे। लगा जैसे जयपुर नहीं सीरिया में बैठे हों। बड़ी संख्या में लोगों ने बस पर पथराव किया।
Latest Posts
- आदेशों की प्रतीक्षा में बैठे व्याख्याता व प्रधानाचार्य को पदस्थापन दिया जाये
- परिसीमन और जनगणना की शर्त हटाकर इसी मानसून सत्र में लागू करने की मांग; जंतर-मंतर पर बीकानेर की महिलाओं ने संभाला मोर्चा

- निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, संगठनात्मक बैठक में बूथ सशक्तीकरण पर जोर

- आरसेटी बीकानेर में अग्निशमन (फायर फाइटिंग) ड्रिल का आयोजन

- महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में गुरुवंदन कार्यक्रम एवं “एक शिक्षक–एक वृक्ष” अभियान के तहत वृक्षारोपण

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS



