जयपुर: सप्त शक्ति कमान द्वारा स्वर्णिम विजय वर्ष समारोह आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर।रामबाग पोलो ग्राउंड में आयोजित हुआ समापन समारोह, 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत की जीत की स्वर्ण जयंती पर आयोजन, राज्यपाल कलराज मिश्र ने समापन समारोह में कहा, “भारतीय सेना के जवानों में वह दमखम, शौर्य और पराक्रम है…, दुश्मन को भारत की ओर आंख उठाने से पहले 10 बार सोचना पड़ता है, भारत की नीति सदैव से किसी पर आक्रमण नहीं करने की रही है, लेकिन भारतीय सेना में ताकतवर से ताकतवर दुश्मन के दांत खट्टे करने की क्षमता है, वर्ष 1971 में पाकिस्तान ने जब हमारे देश पर हमला किया, …तो देश की तीनों सेनाओं ने शानदार समन्वय के साथ इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया, भारत के वीर सैनिकों ने 13 दिन तक चले युद्ध में अदम्य साहस और पराक्रम दिखाया, पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों को युद्ध बंदी बनाया, इस कारण आज का यह दिन पूरे देश के लिए भारतीय सेना पर गौरव का महान दिन है”, राज्यपाल ने 1971 के युद्ध के वीर योद्धाओं और उनके परिजनों को बधाई दी, उन्होंने घोड़ों और हेलीकॉप्टर पर हैरतअंगेज करतब दिखाने वाले जांबाजों को बधाई दी

Categories:
error: Content is protected !!