जय जबरेश्वर भैरूनाथ, जस्सूसर स्पोर्ट्स और नाल इलेवन ने जीते अपने मैच : रामावत समाज क्रिकेट प्रतियोगिता-2023 में हुए तीन मैच

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्यण सेवा संघ एवं वैष्णव ब्राह्यण नवयुवक मंडल बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में रामावत समाज राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2023 का आयोजन रेलवे ग्राउंड में किया जा रहा है। अध्यक्ष घनश्याम रामावत ने बताया कि गुरुवार को विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित संरक्षक कपिल रामावत, दिनेश रामावत सहित समाजबंधु मौजूद रहे। इन्होंने मैन ऑफ द मैच विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
सचिव राजेश सांडवा ने बताया कि गुरुवार को पहला मैच जय जबरेश्वर भैरूनाथ बनाम आरपीसी गोगागेट के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जय जबरेश्वर भैरूनाथ की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 105 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरपीसी गोगागेट की टीम 89 रन ही बना सकी और जय जबरेश्वर भैरूनाथ की टीम ने यह मैच जीत लिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच देवानंद रामावत को चुना गया। संरक्षक एडवोकेट वेदप्रकाश ने बताया कि दूसरा मैच श्री बालाजी बीकानेर बनाम जस्सूसर स्पोट्स के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्री बालाजी बीकानेर की टीम ने 105 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जस्सूसर स्पोट्स की टीम ने 14वें ओवर में जीत दर्ज की। इस मैच में मैन ऑफ द मैच ओम अग्रावत को चुना गया। उपाध्यक्ष राजेश रामावत ने बताया कि प्रतियोगिता का तीसरा मैच देसाणा इलेवन बनाम नाल इलेवन के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए देसाणा की टीम ने 92 रन ही बना सकी। जवाब में नाल इलेवन की टीम ने आसानी ने लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। इस मैच में अनिल रामावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
सह कोषाध्यक्ष दिनेश रामावत ने बताया कि प्रतियोगिता के चौथे दिन शुक्रवार को तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मैच मंगलम इलेवन बनाम बीकानेर रॉयल्स के बीच होगा। दूसरा मैच श्री बालाजी बीकानेर बनाम जय जबरेश्वर भैरूनाथ तथा तीसरा मैच नाल इलेवन बनाम नत्थूसर इलेवन के मध्य खेला जाएगा।

Categories:
error: Content is protected !!