WORLD NEWS

जापान में अमेरिकी सेना का प्लेन क्रैश:टेक-ऑफ के 7 मिनट बाद इंजन में आग लगी, समुद्र में गिरा; 8 लोग सवार थे

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

प्लेन क्रैश की खबर मिलते ही घटनास्थल पर 2 हेलिकॉप्टर और 6 बोट रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भेजी गईं। - Dainik Bhaskar

प्लेन क्रैश की खबर मिलते ही घटनास्थल पर 2 हेलिकॉप्टर और 6 बोट रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भेजी गईं।

अमेरिकी सेना का विमान CV-22 ऑस्प्रे बुधवार 29 नवंबर को क्रैश हो गया। इंजन में आग लगने के बाद यह जापान के याकुशिमा द्वीप के पास समुद्र में गिरा। विमान में 8 लोग सवार थे।

BBC के मुताबिक, मछुआरों ने समुद्र किनारे एक शख्स को रेस्क्यू किया है। हालांकि उसकी हालत के बारे में जानकारी नहीं दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक याकुशिमा द्वीप के पास विमान का मलबा भी मिला है।

जापानी मीडिया NHK के मुताबिक, अमेरिकी सेना का विमान याकुशिमा एयरपोर्ट पर लैंड होने वाला था।

तस्वीर अमेरिकी सेना के CV-22 ऑस्प्रे विमान की है। यह हेलिकॉप्टर और फिक्स्ड-विंग विमान दोनों की तरह उड़ान भर सकता है।

तस्वीर अमेरिकी सेना के CV-22 ऑस्प्रे विमान की है। यह हेलिकॉप्टर और फिक्स्ड-विंग विमान दोनों की तरह उड़ान भर सकता है।

6 बोट रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भेजी गईं
जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाज़ु मात्सुनो ने कहा- विमान यामागुची के इवाकुनी बेस से ओकिनावा के कडेना बेस की ओर जा रहा था। दोपहर 2:40 (भारतीय समय के मुताबिक, दोपहर 11:10 बजे) विमान रडार से गायब हो गया था।

इसके 7 मिनट बाद ही कोस्ट गार्ड को प्लेन के क्रैश होने की खबर मिली। जापानी मीडिया NHK के मुताबिक, क्रैश की खबर मिलते ही 2 हेलिकॉप्टर और 6 बोट रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भेजी गईं।

ऑस्प्रे के दुर्घनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है
रॉयटर्स के मुताबिक, जापान में ऑस्प्रे की तैनाती को लेकर बहस छीड़ी थी। इसी तैनाती का विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि ऑस्प्रे के दुर्घनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। हालांकि अमेरिकी और जापानी सेना का कहना है कि ऑस्प्रे बिलकुल सुरक्षित उड़ान भरता है।

ऑस्प्रे विमान को बोइंग (BA.N) और बेल हेलीकॉप्टर ने मिलकर बनाया है। यह हेलीकॉप्टर और फिक्स्ड-विंग विमान दोनों की तरह उड़ान भर सकता है। अमेरिकी मरीन, अमेरिकी नौसेना और जापान सेल्फ डिफेंस फोर्सेज दोनों इसका इस्तेमाल करती हैं।

ऑस्ट्रेलिया में भी ऑस्प्रे क्रैश हुआ था
अगस्त 2023 में अमेरिकी सेना का ऑस्प्रे मिलिट्री एक्सरसाइज के दौरान ऑस्ट्रेलिया में क्रैश हुआ था। उस वक्त 3 अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई थी। दिसंबर 2016 में जापान के ओकिनाव के पास भी एक ऑस्प्रे समुद्र में क्रैश हुआ था। तब 5 सैनिक घायल हुए थे। इसके बाद कुछ समय के लिए ऑस्प्रे की उड़ान पर रोक लगा दी गई थी।

2016 में भी एक ऑस्प्रे समुद्र में क्रैश हो गया था। 5 सैनिक घायल हुए थे।

2016 में भी एक ऑस्प्रे समुद्र में क्रैश हो गया था। 5 सैनिक घायल हुए थे।

जापान में अमेरिका के 50 हजार से ज्यादा सैनिक
अमेरिका और जापान के बीच सैन्य संधि है, जिसके तहत जापान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका बचाव में आएगा। फिलहाल जापान में 54 हजार अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं। वहीं, बुधवार को हुए इस क्रैश की जांच के लिए जापान ने अमेरिकी सेना की मदद मांगी है।

यह खबर भी पढ़ें…

अमेरिका में प्लेन क्रैश, भारतीय मूल की महिला की मौत: कॉकपिट में आग लगने के बाद हादसा, बेटी और पायलट बुरी तरह से झुलसे

अमेरिका के न्यूयॉर्क में रविवार को हुए प्लेन क्रैश में एक भारतीय मूल की महिला की मौत हो गई। जबकि उसके बेटी और पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये हादसा प्लेन के कॉकपिट में आग लगने से हुआ। प्लेन लॉन्ग आइलैंड के पास क्रैश हुआ। इस हादसे में मरने वाली महिला की पहचान 63 साल की रोमा गुप्ता के तौर पर हुई।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!