GENERAL NEWS

जिला अस्पताल में मरीजों को अब नहीं छूटेगा पसीना : बीकानेर जिला उद्योग संघ ने भेंट किये 5 बड़े कूलर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। बीकानेर में गर्मी अपने पूरे परवान पर है और लोग गर्मी से बचने के लिए अपने घरों में रहने को मजबूर है लेकिन जो रोगी है उनको अस्पताल में इलाज के लिए जाना ही पड़ेगा । अस्पतालों में पड़ रही गर्मी से निजात दिलाने हेतु विधायक जेठानंद व्यास की अनुशंसा पर बीकानेर जिला उद्योग संघ ने जिला अस्पताल बीकानेर में 5 बड़े कूलर अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष को भेंट किये ताकि मरीजों व उनके परिजनों को राहत प्रदान की जा सके । बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि इस बार बीकानेर लगातार हीट वेव की चपेट में रहा है जिससे स्वस्थ व्यक्ति भी बीमार हुआ जा रहा है और अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है । रोगियों की व्यथा को समझते हुए पश्चिम विधानसभा विधायक जेठानंद व्यास के आग्रह पर मरीजों व साथ आए परिजनों को शीतल हवा उपलब्ध करवाने हेतु 5 बड़े कूलर भेंट किये गए हैं । इससे पूर्व जिला अस्पताल में ही जरूरत वाले स्थान पर बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा 2 एयर कंडीशनर भेंट किये गए । जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष ने बताया कि बीकानेर भामाशाहों की नगरी है और यहां के भामाशाहों द्वारा नर सेवा नारायण सेवा के लिए दिए गए समर्पण के कारण ही बीकानेर को छोटी काशी के रूप में जाना जाता है । बीकानेर जिला उद्योग संघ अपने सेवा प्रकल्पों के माध्यम से रोगियों के हित में जो कार्य कर रहा है वह वास्तव में प्रसंसनीय है । अस्पताल प्रशासन एवं भामाशाहों के सहयोग से जिला अस्पताल आने वाले समय में और अधिक सुविधायुक्त केंद्र के रूप में उभर कर आएगी । इस अवसर पर विनोद गोयल, अनंतवीर जैन, वीरेंद्र किराड़ू आदि उपस्थित हुए ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!