श्रीगंगानगर। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष डॉ. अश्वनी नागपाल को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा भव्य अभिनंदन-सम्मान किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रो. राजेन्द्र कुमार वर्मा के कुम्हार मौहल्ला स्थित निवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी संगठन महामंत्री श्यामलाल शेखावाटी, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नवाब खान, विष्णु मेहरड़ा, ईशानवीरसिंह मान, राजू खैराती, धनराज ढालिया, रोशन चौहान, चेतन सांखला, सोनू गैस, दीपक मेघवाल आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। कांग्रेसजनो ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष डॉ. अश्वनी नागपाल सहित वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों को फूलमालाएं पहनाकर खुशी का इजहार किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनकी नियुक्ति से श्रीगंगानगर जिले में कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी। कार्यक्रम के अंत में प्रो. राजेन्द्र कुमार वर्मा ने सफल आयोजन के लिए पधारे हुए समस्त कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया तथा राजस्थान दिवस, नव संवत्सर, नवरात्रि एवं ईद पर्व पर जिलेवासियों के लिए अमन-चैन व सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर बंटी वर्मा, काकू, संदीप, हेमंत, संजय पलम्बर, रवि वर्मा, मनीष वर्मा, विक्की महरोलिया, दीपक, अनिल जाटव, रवि नायक, धर्मेन्द्र धानक, मयंक नहाड़िया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Latest Posts
- ईसीबी में ‘प्रारम्भ-द्वितीय’ के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, रोमांचक मुकाबलों में विजेताओं ने मारी बाजी

- सोमवार को देशनोक में देवीसिंह भाटी वार्ड-वार कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे

- विशाल सुपर स्पेशलिटी कैंप सैकड़ों लोगों ने लिया स्वास्थ परामर्श वंदे मातरम टीम

- 100 वर्षों के इतिहास को किया स्मृत, भामाशाहों का हुआ सम्मान..

- बीकानेर में जुंटो की भव्य डीलर मीट, किचन अप्लायंसेज की नई रेंज का प्रदर्शन

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


