NATIONAL NEWS

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष ने बोर्ड ऑफ विजिटर्स के साथ किया केंद्रीय कारागृह , महिला बंदी सुधार गृह का भ्रमणजाति आधारित भेदभाव व अन्य भेदभावपूर्ण आचरण की ली जानकारी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 10 जनवरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) अतुल कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में शुक्रवार को बोर्ड ऑफ विजिटर्स द्वारा जिला मुख्यालय पर स्थित केन्द्रीय कारागृह व महिला बंदी सुधार गृह का भ्रमण किया गया।
जिला मुख्यालय पर स्थित कारागृहों में जाति आधारित भेदभाव व अन्य भेदभावपूर्ण आचारण के चिन्हीकरण हेतु मॅाडल प्रिजन मैनुअल 2016 के तहत की गई इस विजिट के दौरान बोर्ड द्वारा कारागृहों में निरूद्व प्रत्येक बंदी से कारागृह में निरूद्ध साथी बंदीगण एवं कारागृह प्रशासन द्वारा जातिगत भेदभाव या अन्य समान भेदभावपूर्ण करने आदि की जानकारी ली गई। इस दौरान उनसे प्रश्न कर जेल प्रशासन का व्यवहार खराब होने या खतरनाक कार्य सौंपने या उनका बहिष्कार करने के कारण उनकी संसाधनों, सेवाओं तक सीमित पहुंच आदि की जानकारी ली गई । विजिट के दौरान कारागृहों में निरूद्ध किसी भी बंदी द्वारा ऐसी कोई शिकायत प्रस्तुत नहीं की गई। बंदियों ने बताया कि उनके साथ ऐसा कोई ग़लत व्यवहार नहीं किया गया जिससे कि उसके साथ जातिगत भेदभाव या अन्य किसी भी प्रकार का भेदभाव हो। भ्रमण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, जिला कलक्टर द्वारा नामित प्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक द्वारा नामित अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, अधिशाषी अभियंता, जिला कल्याण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला नियोजन अधिकारी, जिला औद्योगिक अधिकारी एवं कारागृह अधीक्षक तथा जेल स्टाफ मौजूद रहा।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!