जोधपुर:: ब्लू सिटी दिवा और ग्रूप डान्स कॉम्पटिशन का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare



जोधपुर।विशाखा ब्यूटी पार्लर, द बाईसा हुकुम इवेंट मैनजमेंट,राज कला एवं संस्कृति शोध संस्थान द्वारा मिस एंड मिसेज ब्लूसिटी दिवा और ग्रूप डान्स कॉम्पटिशन 2021 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । आयोजनकर्ता निशा पंवार, डिम्पल व्यास, रश्मि शर्मा व सुनिता शर्मा ने बताया कि मिस एंड मिसेज ब्लूसिटी दिवा और ग्रुप डान्स कॉम्पटिशन 2021 आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ज्योतिषाचार्य सरस्वती गौड़, राजस्थान संगीत नाटक एकेडमी पूर्व सचिव महेश पवार, डॉ. नवीन कुमार श्रीमती काजल मखीजा ,अयोध्या प्रसाद गौड़,जज डॉ. श्रीमती कल्पना तोमर, मिस खुशी, कल्पना चंपावत मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट (PRO), डॉ. नरेंद्र शर्मा साइकोलॉजिस्ट थे इसमें 30 युवतियों ने भाग लिया। इसके प्रतिभागियों मॉडल ड्रेस डिजाइनर महक क्रिएशन को ओडिशन के लिए प्रथम राउण्ड के आयोजन के साथ ही प्रतियोगिता का फ़ाइनल राउंड ताज हरि महल में 10 अक्टूम्बर को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आरजे राहुल एवं शीतल बोहरा कर रहे है।इस प्रतियोगिता में विनर रहे मिसेज कैटेगरी में शीतल देवड़ा सोनिया सिंह चंचल प्रजापत मिस कैटेगरी में विनीता हरलानी दीक्षिता कोमल पवार, नृत्य कैटेगरी में अजमेर से प्रथम स्थान रवीना ग्रुप, द्वितीय विनर रुद्रा और दीया, तीसरे स्थान पर मंजू रही ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!