जोधपुर भटिंडा एक्सप्रेस पर चढ़ते हुए गिरने से लुधियाना निवासी युवक की बीकानेर में दर्दनाक मौत, असहाय सेवा संस्थान और खादिम खिदमतगार समिति मौके पर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1741284421750436276?t=gwRtUsYBXlZhZY_TceNbig&s=19

बीकानेर। 30 दिसंबर को अर्ध रात्रि में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक का निधन हो गया।
सूचना मिलने पर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के सोएब भाई ज़ाकिर व असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत, मो जुनैद ख़ान, ताहिर हुसैन व मौक़े पर अपनी एंबुलेंस लेके पहुँचे । जीआरपी थाना पुलिस की निगरानी में शव को पी बी एम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर गये । शव को डॉक्टरी मुआइना करवाकर मोर्चरी में शिफ्ट करवाया।
सूचना के अनुसार लालगढ़ रेलवे स्टेशन प्लेटफ़ार्म नंबर 2 पर जोधपुर भटिंडा एक्सप्रेस में चढ़ते समय अचानक गिरने से दुर्घटना हुई। युवक के पास मिले आधार कार्ड के अनुसार मृतक का नाम राजन कुमार पुत्र चमन लाल, लुधियाना का हैं । देर रात्रि तक जीआरपी के गजानंदजी आदि अधिकारी परिजनों से संपर्क करने में लगे हुवे थे ।
घटना साथ पहुंचने वालों में असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर
राजकुमार खड़गावत, ताहिर हुसैन, मो जुनैद ख़ान, रमज़ान, अब्दुल सतार, आसुराम कच्छावा आदि शामिल थे।

[metaslider id=68846 cssclass=””]
Categories:
error: Content is protected !!