ज्ञानतीर्थ योग केंद्र का 22वां स्थापना दिवस समारोह 25 अप्रैल को होगा आयोजित…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


मुख्य अतिथि होंगी प्रियंका गुगलानी, विशेष अतिथि रहेंगे डॉ. वैष्णव और प्रो. राकेश गर्ग

बीकानेर, 24 अप्रैल।
शहर के प्रतिष्ठित योग संस्थान ज्ञानतीर्थ योग केंद्र का 22वां स्थापना दिवस समारोह आगामी 25 अप्रैल को शाम 6 बजे से 8 बजे तक केंद्र परिसर में आयोजित किया जाएगा।

इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वेथोनिक फाइनेंसियल सर्विसेज प्रा. लि., बीकानेर की निदेशक, रोटरी क्लब बीकानेर अपराइज़ की अध्यक्ष एवं बीएनआई बेंचमार्क यकी वाइस प्रेसिडेंट श्रीमती प्रियंका गुगलानी शंगारी शिरकत करेंगी।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ डॉ. जगदीश वैष्णव तथा पूर्व प्रोफेसर श्री राकेश गर्ग उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के संस्थापक व प्रमुख योग गुरु श्री इंदरजीत शंगारी करेंगे।
इस दौरान केंद्र के पुराने व नए योग साधक अपने अनुभव साझा करेंगे और योग के माध्यम से जीवन में आए सकारात्मक बदलावों पर प्रकाश डालेंगे।

संस्थान द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम योग, ध्यान और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर सेवा के 22 वर्षों को समर्पित रहेगा।
इस आयोजन को लेकर योग साधकों एवं शहरवासियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Categories:
error: Content is protected !!