ज्ञानोत्कर्ष करेगा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली शख्सियतों का सम्मान: ज्ञानायाम का ज्ञान मान सम्मान का अभिनव आयाम

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। वॉयस ऑफ एज्यूकेशन “ज्ञानायाम” द्वारा उत्कर्ष सामाजिक सांस्कृतिक शैक्षणिक संस्थान एवं प्राइवेट एज्यूकेशनल इंस्टीट्यूट्स प्रोसपैरिटी एलायंस (पैपा) के माध्यम से रविवार, 30 अक्टूबर को होटल पाणिग्रहण में सायं 4 बजे ज्ञान मान सम्मान के अभिनव आयाम “ज्ञानोत्कर्ष” का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने बताया कि होटल पाणिग्रहण, करुणा इंटरनेशनल संस्था, सिंथेसिस कोचिंग इंस्टीट्यूट, टी एन ज्वेलर्स, ज्ञान विधि पी जी महाविद्यालय एवं नीशू ग्राफिक आर्ट के सहयोग से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त करने वाली शख्सियतों का सम्मान किया जाएगा। इनके साथ साथ शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन सेवाएं देने वाली संस्थाओं को भी इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही शिक्षक वर्ग के लिए दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन भी किया जाएगा।

Categories:
error: Content is protected !!