झील के बीच बनी होटल में BJP विधायक-IAS लेंगे फेरे:हरियाणा के पूर्व CM के पोते हैं भव्य, जिस होटल में शादी वहां एक कमरा 1 लाख का

उदयपुर शुक्रवार को एक और रॉयल वेडिंग का गवाह बनने जा रहा है। हरियाणा में भाजपा के विधायक भव्य बिश्नोई और राजस्थान से IAS परी बिश्नोई शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उदयपुर के राफेल्स होटल में इस डेस्टिनेशन वेडिंग को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। इससे पूर्व गुरुवार रात को यहां संगीत समारोह को लेकर भी आयोजन हुआ।
हरियाणा के हिसार जिले की आदमपुर सीट से भव्य बिश्नोई MLA है। शादी के बाद पहला रिसेप्शन 24 दिसंबर को पुष्कर (अजमेर) में होगा और उसके बाद 26 दिसंबर को आदमपुर में प्रतिभोज कार्यक्रम है। 27 दिसंबर को नई दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन होगा। भव्य बिश्नोई हरियाणा के पूर्व सीएम भजनलाल के पोते हैं।
भव्य-परी की मई में हुई थी सगाई
हरियाणा के पूर्व CM चौधरी भजनलाल के पोते और आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई की 1 मई को परी बिश्नोई के साथ सगाई हुई थी। परी बिश्नोई 2020 बैच की महिला अफसर हैं, जिन्हें सिक्किम कॉर्डर मिला हुआ है, जहां पर वे सब मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात है। शादी के लिए उन्होंने अपना कॉर्डर चेंज करवाया है अब उन्हें हरियाणा कार्डर का NOC भी मिल गया है।
पहली बार विधायक बने भव्य
साल 2022 में आदमपुर विधानसभा उपचुनाव में भव्य बिश्नोई पहली बार विधायक बने। उनके पहले इस सीट पर उनके पिता कुलदीप बिश्नोई विधायक थे, उनके इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी। इसमें भाजपा ने भव्य को अपना प्रत्याशी उतारा था।

IAS परी बिश्नोई की पढ़ाई राजस्थान और दिल्ली में हुई हैं।
पारी के पिता वकील, मां जीआरपी में पुलिस अधिकारी
परी का जन्म बीकानेर जिले में हुआ। परी के पिता मनीराम एक वकील हैं और उनकी मां सुशीला अजमेर में जीआरपी पुलिस अधिकारी हैं। परी के पिता अपने गांव के 4 बार सरपंच चुके हैं। परी की शिक्षा सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से हुई है। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के दौरान ही सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी।
ग्रेजुएशन के बाद परी ने एमडीएस यूनिवर्सिटी, अजमेर से पॉलिटिकल साइंस में पीजी किया। यूपीएससी की तैयारी के दौरान परी ने नेट जेआरएफ भी पास किया। आखिरकार साल 2019 में परी ने अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी भी पास कर लिया। उन्होंने ऑल इंडिया में 30वीं रैंक हासिल की थी।
भव्य बिश्नोई ने उपचुनाव जीता था, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की थी।
पूर्व सीएम के पोते हैं भव्य
भव्य के दादा हरियाणा के पूर्व सीएम भजनलाल थे। पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई-रेणुका बिश्नोई के बेटे भव्य युवा चेहरा है। वे ऑक्सफोर्ड यूनिवरर्सिटी से पढ़े हैं। गांधी परिवार से नाराजगी के चलते कुलदीप बिश्नोई-रेणुका बिश्नोई अगस्त 2022 में कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। कुलदीप ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ ही आदमपुर सीट पर उपचुनाव में अपने बेटे भव्य बिश्नोई को उपचुनाव उसी सीट से लड़ाना चाहते थे। उप चुनाव में भाजपा ने भव्य को चेहरा बनाया और वे चुनाव जीत गए। उन्हें 15,714 वोटों से जीत मिली थी।

उदयपुर शहर के उदयसागर झील पर बनी राफेल्स होटल।
उदयसागर झील के टापू पर बनी है राफेल्स होटल
उदयपुर शहर से करीब 13 किलोमीटर दूर उदयसागर झील है। इस झील के टापू पर राफेल्स ग्रुप का फाइव स्टार होटल है और यहीं ये शादी हो रही है। उदयपुर का ये लग्जरी होटल विदेशी होटल ग्रुप की एक चेन का हिस्सा है। उदयसागर झील के बीच में बना यह आलीशान होटल भव्यता के चलते देश-दुनिया में मशहूर है। करीब 21 एकड़ में घिरे इस होटल के एक रात के किराए की शुरुआत करीब 55,000 से शुरू होती है।

होटल राफेल्स में ओयासिस सूइट विद पूल, जो इस होटल का सबसे महंगा सुईट है।
होटल का अपना एक बड़ा आइलैंड भी है। होटल में करीब 50 से ज्यादा लग्जरी कमरे हैं। फ्लेमिंगो सिग्नेचर रूम विद बैलकनी का एक रात का किराया करीबन 85 हजार है। इसके अलावा राफेल ओयासिस सूइट विद पूल विद कबाना एंड बैलकनी के साथ करीबन 1 लाख से भी ज्यादा है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर हार्दिक पंड्या व उनकी गर्लफ्रेंड नताशा की शाही शादी भी इसी होटल में हुई थी।

भव्य और परी बिश्नोई की सगाई एक मई 2023 को हुई थी।

भव्य और परी बिश्नोई का परिवार।

IAS परी बिश्नोई सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपनी ट्रेडिशनल ड्रेस में फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की हुई हैं।
उदयपुर में ये बड़ी शादियां अब तक हो चुकी है
- इंडियन टीम के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने अपनी गर्लफ्रेंड ट्रेवल ब्लॉगर स्वाति अस्थाना से उदयपुर के देबारी स्थित आनंदम रिसोर्ट में गुरुवार रात 23 नवंबर को शादी की।
- सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर को उदयपुर में एक-दूसरे के हो गए। उदयपुर के होटल लीला पैलेस में शादी की रस्में निभाई गईं।
- बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की प्री-वेडिंग सेरेमनी लेकसिटी उदयपुर में 8 व 9 दिसंबर 2018 में हुई थी।
- मशहूर गायक मुकेश के पौत्र और नितिन मुकेश के बेटे नील नीतिन मुकेश ने रुक्मिणी सहाय से उदयपुर के रेडिसन ब्लू पैलेस में 9 फरवरी 2017 में विवाह किया था।
- इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक ने उदयसागर झील के बीच बने होटल रफेल में 15 फरवरी 2023 को शादी की थी।
- हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद हिंदुजा के बेटे संजय हिंदुजा ने अनु महतानी से 12 फरवरी 2015 में उदयपुर के फाइव स्टार होटल उदय विलास पैलेस में शादी की थी।
- फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से 22 फरवरी, 2004 को उदयपुर के जग मंदिर पैलेस से शादी की।
- राफेल्स होटल में बना गार्डन जहां पर शादी के लिए पार्टी होती है।
Add Comment