टूटी दीवार का निर्माण प्रशासन करवाएगा:प्रशासन बनाए जूनागढ़ खाई की दीवार, नाला डायवर्ट करे

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

टूटी दीवार का निर्माण प्रशासन करवाएगा:प्रशासन बनाए जूनागढ़ खाई की दीवार, नाला डायवर्ट करे

बारिश के पानी और गंदे पानी के नाले में उफान से जूनागढ़ खाई की टूटी दीवार का निर्माण प्रशासन करवाए। नाले का भी स्थाई समाधान किया जाए। इस आशय का पत्र पूर्व विधायक सिद्वि कुमारी ने संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन को लिखा है।

दरअसल बारिश के पानी की निकासी न होने और गंदे पानी के नाले में उफान के कारण जूनागढ़ की खाई तोड़ी गई थी। इससे सारा गंदा पानी खाई में जा रहा है और एेतिहासिक धरोहर को नुकसान पहुंच रहा है। आसपास रहने वाले लोग भयभीत हैं और दु र्घटना की आशंका बनी हुई है। लगातार पानी जाने से खाई की दीवार कमजोर होने लगी है।

टूटी दीवार को बनवाने के लिए महाराजा राय सिंह ट्रस्ट का कहना है कि प्रशासन खाई की टूटी दीवार का निर्माण कराए और उससे सटे गंदे पानी के नाले का स्थाई समाधान करे ताकि एतिहासिक धरोहर जूनागढ़ को बचाया जा सके।

नगर निगम का कहना है कि निर्माण का कार्य महाराजा राय सिंह ट्रस्ट को ही कराना होगा।

Categories:
error: Content is protected !!