टोक्यो एयरपोर्ट पर दो विमान टकराए, आग लगी:लैंडिंग कर रहे प्लेन के सभी 379 लोग सुरक्षित, दूसरे विमान के 5 क्रू मेंबर्स की मौत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

टोक्यो एयरपोर्ट पर दो विमान टकराए, आग लगी:लैंडिंग कर रहे प्लेन के सभी 379 लोग सुरक्षित, दूसरे विमान के 5 क्रू मेंबर्स की मौत

फुटेज टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट का है। लैंडिंग के दौरान पैसेंजर प्लेन कोस्ट गार्ड के विमान से टकरा गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। (क्रेडिट- BBC) - Dainik Bhaskar

फुटेज टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट का है। लैंडिंग के दौरान पैसेंजर प्लेन कोस्ट गार्ड के विमान से टकरा गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। (क्रेडिट- BBC)

जापान की राजधानी टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट पर एक प्लेन में आग लग गई। जापान टाइम्स के मुताबिक लैंडिंग से पहले विमान कोस्ट गार्ड के प्लेन से टकरा गया। इस दौरान कोस्ट गार्ड के प्लेन में सवार 6 में से 5 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। वहीं पायलट घायल होने के बाद भी विमान से निकलने में कामयाब रहा।

जापान एयरलाइंस (JAL) के एक प्रवक्ता ने कहा है कि पैसेंजर प्लेन होकाइडो के शिन-चितोसे एयरपोर्ट से रवाना हुआ था। इसमें करीब 367 पैसेंजर्स और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे। सभी को प्लेन से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

दरअसल, कोस्ट गार्ड का प्लेन भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में जरूरत का सामान पहुंचाने जा रहा था। जापान की ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री पूरे मामले की जांच कर रही है।

फुटेज जापान की राजधानी टोक्यो के एयरपोर्ट पर हुए हादसे के वक्त का है। इसमें प्लेन में आग लगी नजर आ रही है।

फुटेज जापान की राजधानी टोक्यो के एयरपोर्ट पर हुए हादसे के वक्त का है। इसमें प्लेन में आग लगी नजर आ रही है।

तस्वीर जापान एयरलाइंस की फ्लाइट 516 की है। जापान टाइम्स के मुताबिक, प्लेन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।

तस्वीर जापान एयरलाइंस की फ्लाइट 516 की है। जापान टाइम्स के मुताबिक, प्लेन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।

तस्वीर में लाल घेरे में जापान एयरलाइंस की फ्लाइट नजर आ रही है, जिसमें आग लगी हुई है।

तस्वीर में लाल घेरे में जापान एयरलाइंस की फ्लाइट नजर आ रही है, जिसमें आग लगी हुई है।

हानेडा एयरपोर्ट पर सभी रनवे बंद
BBC के मुताबिक, JAL की फ्लाइट शाम करीब 4 बजे (जापानी समयानुसार) न्यू चितोसे एयरपोर्ट से रवाना हुई थी। ये 5:40 बजे टोक्यो लैंड होने वाली थी। सोशल मीडिया पर प्लेन में आग लगने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें फायर फाइटर्स आग बुझाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

जापान टाइम्स के मुताबिक, हादसे को देखते हुए हानेडा एयरपोर्ट के सभी रनवे को बंद कर दिया गया है। कई फ्लाइट्स को नरिता एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है।

ये खबरें भी पढ़ें…

जापान में अमेरिकी सेना का प्लेन क्रैश, एक की मौत:टेक-ऑफ के 7 मिनट बाद इंजन में आग लगी, समुद्र में गिरा; 6 लोग सवार थे

अमेरिकी सेना का विमान CV-22 ऑस्प्रे बुधवार 29 नवंबर को क्रैश हो गया। इंजन में आग लगने के बाद यह जापान के याकुशिमा द्वीप के पास समुद्र में जा गिरा। विमान में 6 लोग सवार थे। इसके पहले खबर थी कि विमान में 8 लोग सवार थे। पूरी खबर पढ़ें…

ब्राजील में प्लेन क्रैश, 14 लोगों की मौत:सभी फिशिंग के लिए जा रहे थे; खराब मौसम की वजह से लैंडिंग स्ट्रिप नहीं देख पाया पायलट

ब्राजील में शनिवार को एक प्लेन क्रैश में पायलट और को-पायलट समेत 14 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ब्राजील और अमेरिका के पैसेंजर्स शामिल थे। सभी पैसेंजर्स बार्सिलोस में फिशिंग के लिए जा रहे थे। यह हादसा देश की अमेजोनास की राजधानी मनॉस से करीब 400 किमी दूर बार्सिलोस प्रांत में भारतीय समय के मुताबिक रात 11:30 बजे हुआ। 

Categories:
error: Content is protected !!