ट्रक में पीछे से जा घुसी स्कार्पियो, 3 की मौत:दो घायल, खाटू श्याम जी जाते समय एनएच 52 पर देर रात हुआ हादसा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

ट्रक में पीछे से जा घुसी स्कार्पियो, 3 की मौत:दो घायल, खाटू श्याम जी जाते समय एनएच 52 पर देर रात हुआ हादसा

चूरू

सदर थाना क्षेत्र के एनएच 52 पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक स्कॉर्पियो आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। - Dainik Bhaskar

सदर थाना क्षेत्र के एनएच 52 पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक स्कॉर्पियो आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी।

सदर थाना क्षेत्र के एनएच 52 पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक स्कॉर्पियो आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों में से एक गंभीर घायल का इलाज बीकानेर पीबीएम हॉस्पिटल में चल रहा है। सदर पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को डीबी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने पर शवों के पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी।

सदर थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया कि हादसे के समय स्कार्पियो में पांच लोग सवार थे। हादसे में तीन की मौके पर मौत हो गई, दो घायल हो गए। एक गम्भीर रूप से घायल हरियाणा के सिरसा निवासी कैलाश(30) का इलाज बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में चल रहा है। वहीं, दूसरे घायल को इलाज के लिए डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे में दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे में घायल हुए हरियाणा निवासी प्रदीप ने बताया कि उसे कैथल निवासी सोनू जो अपने साथ खाटू श्यामजी के दर्शन कराने के लिए कहकर लाया था। प्रदीप ने बताया कि वह स्कार्पियो में सवार अन्य लोगों को वह नहीं पहचानता है।

हादसे में हरियाणा के कैथल निवासी सोनू (35), सिरसा निवासी श्याम बाबू (19), साहिल (18) की मौत हो गई। मृतक सोनू स्कार्पियो गाड़ी को ड्राइव कर रहा था। थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया कि स्कॉर्पियो आगे चल रहे ट्रक से पीछे से जा घुसी थी। इससे स्कॉर्पियो के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सभी घायलों को पुलिस ने निजी वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचाया था। तीनों मृतकों के शवों को डीबी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने पर शवों के पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी।

Categories:
error: Content is protected !!