ट्रॉली बैग में निकला 2 किलो से ज्यादा सोना:वायर के फॉर्म में छिपाकर लाया, जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा युवक

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम ऑफिसर्स ने ट्रॉली बैग में छिपाकर लाया 2 किलो 170 ग्राम से ज्यादा का गोल्ड पकड़ा। इसकी मार्केट वैल्यू 1.12 करोड़ रुपए से ज्यादा है। गोल्ड के साथ एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। युवक को सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर परिचित ने ट्रॉली बैग दिए थे। बैग जयपुर लाने के बदले युवक का एयर टिकट करवाया गया था।

कस्टम के असिस्टेंट कमिश्नर भारत भूषण ने बताया कि आरोपी युवक बीकानेर जिले का रहने वाला है। वह सऊदी अरब के रियाद में मजदूरी करता है। पिछले साल सितंबर में ही वह रियाद गया था। उसने बताया कि शुक्रवार इंडिया आते समय रियाद एयरपोर्ट पर ही उसके एक परिचित ने दो ट्रॉली बैग दिए थे। कहा- ये बैग जयपुर एयरपोर्ट के बाहर उसका परिचित उससे ले लेगा, जिसके बदले उसने एयर टिकट भी करवाकर दिया था।

सोना तार की फॉर्म में दो ट्रॉली बैग में छिपाकर लाया गया। जो एक्स-रे मशीन में डिटेक्ट किया गया।

सोना तार की फॉर्म में दो ट्रॉली बैग में छिपाकर लाया गया। जो एक्स-रे मशीन में डिटेक्ट किया गया।

एक्स-रे मशीन में हुआ डिटेक्ट
असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि एयर अरेबिया की शारजाह वाली फ्लाइट्स से आए युवक के दो बैग जब एक्सरे मशीन से स्कैनिंग किए तो उसमें मेटल के वायर में कुछ सस्पेक्ट वस्तु दिखाई दी। युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि बैग में घरेलू सामान के अलावा और कुछ नहीं है।

जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ा। युवक रियाद में मजदूरी करता है।

जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ा। युवक रियाद में मजदूरी करता है।

फ्रेम में जड़ रखी थी सोने की वायर
बैग को पूरा खोलकर उसका सामान बाहर निकालने के बाद जब देखा तो उसमें कुछ नहीं दिखा। फिर ट्रॉली बैग के नीचे हिस्से को कटर मशीन से काटा तो उसका बेस फ्रेम लोहे के चोकोर शेप में था, उसे बाहर निकाला। इसी फ्रेम के चारों और रेडियम कोटिंग में सोने का वायर लगा रखा था। दोनों बैग से 4 वायर बरामद हुए, जिसका जब वजन किया तो वह 2 किलो 170.300 ग्राम निकला। इसकी मार्केट वैल्यू जब निकाली गई तो वह 1 करोड़ 12 लाख 20,451 रुपए निकली।

11 जुलाई को विदेशी युवतियों को पकड़ा था 11 जुलाई को एयरपोर्ट पर बैंकॉक की तीन युवतियों को सोने की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। इन युवतियों के पास से 1.80 किलो सोना जब्त किया गया। पकड़ा गया सोना 90.43 लाख रुपए का है। तीनों युवतियां जयपुर के ज्वेलर के संपर्क में थी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!