NATIONAL NEWS

डाक्टर तनवीर मालावत पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

डाक्टर तनवीर मालावत पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट


~~
बीकानेर/ डॉ तनवीर मालावत पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में दुर्गादास सर्किल स्थित राजपूत हॉस्टल के पीछे डॉ तनवीर मालावत हॉस्टल का उद्घाटन संभागीय आयुक्त डॉ.नीरज के पवन ने बुधवार को किया । इस अवसर पर श्री पवन ने कहा कि हॉस्टल के माध्यम से आमजन को राहत पहुंचाने का नेक काम करने और जरूरतमंद को निशुल्क प्रवेश दिया जाना निःसंदेह सराहनीय कार्य है । उन्होंने कहा कि सक्षम समाज का यह उत्तरदायित्व है कि वे साधनों का समर्पण करें ।श्री पवन ने कहा कि समाज ने हमको बहुत कुछ दिया है अब बारी समाज को हमें देने की है। पवन ने कहा कि तनवीर मालावत हॉस्टल समाज में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देगा, ऐसा मेरा विश्वास है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए एच गौरी ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार और समाज के सांझे प्रयास से हम विकसित समाज की स्थापना करते हैं ।
प्रारंभ में स्वागत भाषण करते हुए डॉ तनवीर मालावत ने कहा कि हॉस्टल में बसु मालावत फैलोशिप के रूप में पाँच मुस्लिम विधार्थियों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएंगा और अगर किसी भी धर्म को मानने वाला जरूरतमंद विधार्थी आता है तो उसे भी निशुल्क प्रवेश दिया जाएंगा ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वेटेनरी कॉलेज के डीन प्रोफेसर राजेश कुमार सिंह ने भी सम्बोधित किया । कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार मधु आचार्य, कवि कथाकार राजेन्द्र जोशी ने भी सम्बोधित किया तथा कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ सत्य प्रकाश आचार्य, काग्रेसी नेता राजकुमार किराड़ू, आनंद सिंह सोढ़ा, रमजान कच्छावा, शशि शर्मा, रेडक्राॅस सोसायटी बीकानेर के सचिव विजय खत्री, एडवोकेट जयचन्द, हाकिम अली,सदरूद्दीन,सोहेल, बसु मालावत, हीना मालावत, नवीन शर्मा सहित अनेक महानुभावों ने शिरकत की ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!