डूँगर काॅलेज इग्नू में प्रवेश 15 सितम्बर तक::स्नातक एवम् स्नातकोत्तर विषयों में प्रवेश जारी 

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े राजकीय डूँगर महाविद्यालय के इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, अध्यापन केन्द्र में सत्र जून 2021 के लिए स्नातक एवम् स्नातकोत्तर विषयों में प्रवेश प्रक्रिया जारी हैं। प्राचार्य डाॅ. जी.पी.सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के अध्ययन केन्द्र पर बी.ए., बी.काॅम., एम.ए. हिन्दी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और लोकप्रशासन सहित चार विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी हैं।
इग्नु के समन्वयक डाॅ. विजय ऐरी ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों की मांग को दृष्टिगत रखते हुए प्रवेश की तिथि 15 सितम्बर तक बढा दी गई हैं। डाॅ. ऐरी ने कहा कि प्रवेश के इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाईट पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों का पंजीकरण निःशुल्क हैं। छात्र डूँगर महाविद्यालय की वेबसाईट से इग्नू के लिंक पर भी आवेदन कर सकते हैं।

Categories:
error: Content is protected !!