NATIONAL NEWS

तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अम्बरीश शरण विद्यार्थी पर सेक्सुअल प्रताड़ना के ससनीखेज आरोप

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अम्बरीश शरण विद्यार्थी पर सेक्सुअल प्रताड़ना के ससनीखेज आरोप लगे है। इस आरोप की शिकायत का ईमेल विवि पहुंचा। करीब तीन माह पहले किसी अज्ञात ई-मेल से बीटीयू के कुलपति पर सेक्सुअल प्रताड़ना के आरोप लगाया गया है। इस संबंध में 13 जनवरी 2022 को बीटीयू के कुलसचिव ने इस अज्ञात ई-मेल की शिकायत को वापिस भेजकर कहा कि विवि में कुलपति की शिकायत जिला कलक्टर द्वारा गठित स्थानीय शिकायत कमेटी में की जा सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलपति की शिकायत जिला कलक्टर कार्यालय तक भी पहुंची है। इस संबंध में जब हमने बीटीयू के कुलपति प्रो. अम्बरीश शरण विद्यार्थी से बातचीत की तो उन्होंने बताया सेक्सुअल प्रताड़ना के आरोप बेबुनियाद है। मुझ पर लगे ये आरोप निराधार व फर्जी है। मेरी जानकारी मैं ऐसा कोई मामला नहीं आया है। अगर किसी ने मेरे खिलाफ शिकायत है तो वो साक्ष्य पेश करें। इस तरह का कोई मामला होता राजभवन व सरकार शिकायत पर संज्ञान लेता।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!