तथागत फाउंडेशन के तत्वावधान में बनेगा मेडिटेशन सेंटर, आज हुआ वृक्षारोपण

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। तथागत फ़ाउंडेशन के तत्वाधान में बीकानेर में नाल रोड पर एक मेडिटेशन सेंटर प्रारंभ किया जाएगा। संस्थान के अंतर्गत नाल रोड स्थित मेडिटेशन सेंटर बनाने के लिए सुरेन्द्र कुमार बेरीजी द्वारा तथागत फ़ाउंडेशन को ४.५ बीघा जमीन दान के रूप में दी गई है ।
इस मेडिटेशन सेंटर में पूर्ण रूप से वृक्षारोपण की जिम्मेवारी समाजसेवी और पर्यावरणविद श्री नरेशजी चुग जी ने ली है । इसी के तहत आज ५०० पेड़ लगा कर इस कार्य का शुभारम्भ किया गया।
संस्था के सेक्रेटरी श्री श्यमजी तंवरजी ने बेरीजी एवं चुगजी का इस समाज कल्याण कार्य के लिए सराहना की।
इस रीहबिलिटेशन सेंटर में नेचुरोपैथी सेंटर , वृद्धाश्रम , मेडिटेशन सेंटर एवं समाज कल्याण से सम्बंधित अन्य बहुत सारी फ़ील्ड पर कार्य करने की योजना है ।
आज के इस पौधारोपण कार्य के जानकारी संस्था के अध्यक्ष श्री एल आर बीबान जी द्वारा दी गयी ।
इस समारोह में समाज के कई प्रतिष्ठित एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Categories:
error: Content is protected !!