तलवार से ताबड़तोड वार कर पत्नी की हत्या:रात भर बहू को लॉक लगाकर रखा था; दरवाजा खोलने से नाराज था

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

तलवार से ताबड़तोड वार कर पत्नी की हत्या:रात भर बहू को लॉक लगाकर रखा था; दरवाजा खोलने से नाराज था

अर्जुन राम के घर पुलिस मौका मुआयना करने पहुंचीं। - Dainik Bhaskar

अर्जुन राम के घर पुलिस मौका मुआयना करने पहुंचीं।

बेटा ओडिशा में मजदूरी करता है, बुजुर्ग पिता ने अपनी पत्नी से कहा था कि बहू पर नजर रखना। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में शनिवार सुबह चाय पीते बहस हुई। गुस्साए पति ने तलवार से पत्नी पर जोरदार 2 वार किए। पहले वार में पत्नी ने बचाव में हाथ उठाया तो कलाई के पास से हथेली अलग होकर बिस्तर पर गिरी, चूड़ियां बिखर गईं। दूसरा प्रहार सिर पर किया तो आधा सिर कट गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

मतोड़ा थाना एसएचओ अचलाराम ढाका ने बताया- जोधपुर के लोहावट कस्बे के मतोड़ा थाना इलाके के गांव जेरिया में शनिवार सुबह 7.30 बजे अर्जुन राम (62) ने अपनी पत्नी शांति देवी (57) की तलवार से हत्या कर दी। उस वक्त घर में पति-पत्नी और चार बच्चे थे। बेटा गोपालाराम (28) ओडिशा में है, वह वहां मजदूरी करता है।

महिला का आधा धड़ चारपाई से दीवार की तरफ लटका हुआ था। सिर का आधा हिस्सा कट गया। चारपाई के नीचे खून फैला था। (तस्वीर विचलित कर सकती है)

महिला का आधा धड़ चारपाई से दीवार की तरफ लटका हुआ था। सिर का आधा हिस्सा कट गया। चारपाई के नीचे खून फैला था। (तस्वीर विचलित कर सकती है)

बहू बोली- रात भर ताले में रखा

अर्जुन राम की बहू स्वरूपी (26) ने बताया कि पति डेढ़ महीना पहले ही ओडिशा गया था। तब से ससुर रोज ही झगड़ा करता था। झूठे आरोप लगाता था। स्वरूपी अपने पति को बताती थी। शुक्रवार रात को अर्जुन राम ने बहू को एक कमरे में बंद कर ताला लगा दिया था। सुबह बहू ने सास से टॉयलेट जाने की बात कही तो सास ने दरवाजा खोल दिया था। स्वरूपी घर से भागकर पड़ोस में चली गई और अर्जुन राम की शिकायत की। इससे अर्जुन राम बौखला गया और उसने पत्नी का मर्डर कर दिया।

अर्जुन राम को बहू स्वरूपी (26) के चरित्र पर शक था। इसलिए उसने बहू को एक कमरे में बंद कर दिया था। अर्जुन राम के पड़ोसियों ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो अर्जुन राम खून सनी तलवार लेकर मकान की छत पर घूम रहा था और पड़ोसियों को धमका रहा था। घटना की सूचना उसके बेटे गोपालाराम को दी गई है। शव को लोहावट हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। बेटे के आने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

अर्जुन राम की बहू स्वरूपी ने बताया कि ससुर ने रात भर उसे कमरे में ताला लगाकर बंद कर रखा। वह चरित्र पर शक करता है और आए दिन झगड़ा करता था।

अर्जुन राम की बहू स्वरूपी ने बताया कि ससुर ने रात भर उसे कमरे में ताला लगाकर बंद कर रखा। वह चरित्र पर शक करता है और आए दिन झगड़ा करता था।

दो वार किए, एक बार हाथ कटा, दूसरी बार में सिर

मतोड़ा थाना एसएचओ अचलाराम ढाका ने बताया- अर्जुन राम ने शांति देवी पर तलवार से ताबड़तोड़ वार किए। बचने के लिए शांति ने हाथ उठाया तो कलाई के पास से हाथ कटकर बिस्तर में गिर गया। दूसरी बार में सिर का एक हिस्सा कट गया और शांति देवी की मौत हो गई।

गोपालाराम की शादी 8 साल पहले स्वरूपी से हुई थी। दोनों के 4 बच्चे हैं। दो बेटे और दो बेटियां हैं। स्वरूपी और उसके बच्चे अर्जुन राम व शांति देवी के साथ ही रहते थे। गोपालाराम दीपावली घर पर मनाने के बाद मजदूरी के लिए ओडिशा चला गया था। अर्जुन राम आए दिन स्वरूपी को रोकता-टोकता था और इसी बात को लेकर घर में कलह होती थी। अर्जुन राम गुस्सैल और शराब पीने का आदी है। कुछ दिन पहले उसने कहासुनी में पड़ोसी का सिर फोड़ दिया था, इसके कारण उसे जेल जाना पड़ा था।

आरोपी पति ने तलवार से इतनी तेज प्रहार किया कि एक हाथ कलाई के पास से कटकर बिस्तर पर गिर गया। दूसरा प्रहार सिर पर किया। (तस्वीर विचलित कर सकती है)

आरोपी पति ने तलवार से इतनी तेज प्रहार किया कि एक हाथ कलाई के पास से कटकर बिस्तर पर गिर गया। दूसरा प्रहार सिर पर किया। (तस्वीर विचलित कर सकती है)

अर्जुन राम को शक था कि बहू घर छोड़कर भाग जाएगी। ऐसे में वह बहू को अक्सर टॉर्चर करता था। अर्जुन राम के घर में तीन कमरे हैं। बहू को एक कमरे में बंद कर अर्जुन ने पत्नी को हिदायत दी थी कि स्वरूपी के कमरे का दरवाजा नहीं खोलना है। चारों बच्चे दादी शांति देवी के पास सो गए थे। मतोड़ा पुलिस ने मौके से आरोपी को हथियार के साथ ही गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी पति अर्जुन राम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

आरोपी पति अर्जुन राम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!