तेरापंथ महिला मंडल की साधारण सभा आयोजित:सुमन मरोठी को अध्यक्ष और समता बैद बनी मंत्री

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

तेरापंथ महिला मंडल की साधारण सभा आयोजित:सुमन मरोठी को अध्यक्ष और समता बैद बनी मंत्री

नोखा तेरापंथ महिला मंडल की साधारण सभा का आयोजन आज तेरापंथ भवन में किया गया। सभा की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई और प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष मंजू बैद ने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों के बारे में बताया। प्रीति मरोठी ने मंत्री प्रतिवेदन का वाचन किया।

कन्या मंडल प्रभारी मोनिका भूरा ने मंडल के प्रतिवेदन का वाचन किया। जयश्री भूरा ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत कर सदन से पारित करवाया। इसके पश्चात चुनाव अधिकारी पुष्पा देवी पारख ने नए अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया प्रारंभ की।

सभा की सर्वसहमति से आगामी दो वर्ष के लिए महिला मंडल के अध्यक्ष पद के लिए सुमन मरोठी, मंत्री पद के लिए समता बैद व कोषाध्यक्ष के लिए सरला पारख का एवं कन्या मंडल संयोजिका पद के लिए दीप्ति संखलेचा व उप संयोजिका के लिए मुस्कान रांका का मनोनयन किया गया। नव मनोनीत अध्यक्ष सुमन मरोठी ने विचार रखें। कमला मराठी और धारा लुणावत ने आभार व्यक्त किया।

Categories:
error: Content is protected !!