देश के सबसे बड़े संग़ठन सीसीआई का शपथ ग्रहण समारोह नामदेव एसोसिएट में सम्पन्न

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

उपभोक्ताओं को किया जाएगा जागरूक:- वैष्णव

कंज्यूमर कॉन्फेडेरेशन ऑफ़ इंडिया (सीसीआई) बीकानेर देहात के जिला बीकानेर का कार्यकारिणी एवं शपथ ग्रहण एवं जागरूकता कार्यक्रम नामदेव लॉ एसोसिएट में आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक बिहारी लाल बिश्नोई ने बोलते हुए कहा कि भारत के सबसे बड़े संगठन द्वारा उपभोक्ताओं के हितों का कार्य किया जाकर आम उपभोक्ता को सशक्त व जागरूक किया जा रहा है जो सराहनीय है जिससे हर उपभोक्ता को राहत मिलेगी विधानसभा में कंज्यूमर हितों के मामलों को तत्परता से उठाया जाएगा । मुख्य वक्ता सुरेश के व्यास ने कहा की देश भर के संघठनो का ये परिसंघ आम जन को न्याय दिलाने का कार्य बखूबी कर रहा है । कार्यक्रम की अध्य्क्षता करते हुए प्रदेश अध्य्क्ष एवं राजस्थान सरकार की खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण के सदस्य मुकेश वैष्णव ने कहा कि भ्रामक विज्ञापनो लोक लुभावने वादों से आम जन में दुष्प्रचार कर जो समान बेचा जा रहा है वो धोखा है । वैष्णव ने फोरम में वाद दायर करने की प्रक्रिया, देश भर में चलाई जा रही जागरूकता मुहिम के बारे में जानकारी दी वैष्णव व जिला प्रभारी आशा स्वामी ने कार्यकारिणी को शपथ दिलवाई । कार्यक्रम के आयोजक उपखण्ड अध्य्क्ष अधिवक्ता दीनदयाल छिम्पा ने कहा कि नोखा के लंबित कंज्यूमर केस प्रकरणों पर ध्यान देकर उनका निस्तारण करवाया जाएगा । जिला अध्यक्ष श्रेयांस बैद ने कहा कि जिले के उपभोक्ता आंदोलन को सक्रिय कर आम जन के साथ हो रहे खिलवाड़ से रोकने का प्रयास किया जाएगा । नोखा अध्य्क्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद ,सचिव सीए ललित गोलछा, सह सचिव लालचंद छिम्पा ,कोषाध्यक्ष पवन लोहिया , महावीर गहलोत, रामलाल पंवार ,जिला कार्यसमिति से बाबूलाल जाजड़ा, विजय लक्ष्मी भोजक, विक्की सैनी, शांति रामावत ,महाजन इकाई अध्य्क्ष गोवर्धन स्वामी, महामंत्री रामकुमार छिम्पा देशनोक ब्लॉक अध्यक्ष ओम गौदारा, इकाई अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान , लूनकरणसर महामंत्री रोहित तावनीया,बीकानेर से खुशाल चंद व्यास , भक्ति राम पांडे ने भी विचार रखे । मंच संचालन जिलाध्यक्ष श्रेयांस बैद ने किया

Categories:
error: Content is protected !!