NATIONAL NEWS

दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

उपरोक्त कार्य के कारण कुछ रेलसेवाएं धबलान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी

उत्तर रेलवे के राजपुरा-बठिण्डा रेलखण्ड के मध्य धबलान स्टेषन पर दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन इण्टलॉकिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 14735, श्रीगंगानगर-अम्बाला रेलसेवा जो दिनांक 22.01.24 से 23.01.24 तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा बठिण्डा तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा बठिण्डा-अम्बाला स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  2. गाडी संख्या 14736, अम्बाला-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 23.01.24 से 24.01.24 तक अम्बाला के स्थान पर बठिण्डा स्टेशन से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा अम्बाला-बठिण्डा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसेवाएं नाभा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी:-

  1. गाडी संख्या 19272, हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 17.01.24 को हरिद्वार से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा धबलान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
  2. गाडी संख्या 14735, श्रीगंगानगर-अम्बाला रेलसेवा दिनांक 14.01.24 से 21.01.24 तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा धबलान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
  3. गाडी संख्या 14736, अम्बाला-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 14.01.24 से 22.01.24 तक अम्बाला से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा धबलान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!