द दीवास क्लब ने रविवार को देवी नगर स्थित होटेल शिव पैलेस में गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर: द दीवास क्लब ने रविवार को देवी नगर स्थित होटेल शिव पैलेस में गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया। इस उत्सव मे क्लब मेम्बर बंदेज थीम मे ड्रेसअप हुईं।यहाँ शिव पार्वती के रूप में नन्ने नन्ने बच्चे सजे नज़र आए।इस महोत्सव में शिव बारात निकाली गयी और संगीतकारों ने सबको अपने गीतों से आकर्षित किया।सभी को सरप्राइज गिफ्टस दिए गए। गिफ़्टस डॉ तारा तिवारी के द्वारा स्पॉन्सर किए गए थे।महिलाओं ने घूमर कर सबका मनमोहा और त्यौहार की बधाई दी। इस अवसर पर गुलाबों सपेरा (कलबेलिया डान्सर), डॉ तारा तिवारी (फ़ाउंडर ओफ़ नेचर वेलनेस प्र.लि.), राज शर्मा (फ़ाउंडर ओफ़ बेटी फ़ाउंडेशन), मीनाक्षी जोशी ( एसट्रोलोजर), राहुल शर्मा (सोशल ऐक्टिविस्ट ओफ़ बेटी फ़ाउंडेशन), शिव जोशी( एडवोकेट) ख़ास अतिथि के रूप में नज़र आए।इस उत्सव में बड़ी संख्या मे महिलायें उपस्थित रहीं।अंत मे अध्यक्ष कीर्ति शर्मा और प्रेम दीगवाल ने सभी का आभार जताया|

Categories:
error: Content is protected !!