नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष से मिले अविनाश जोशी नए दायित्व की दी बधाई, बीकानेर आने का दिया न्योता

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 26 मार्च। भाजपा अध्ययन विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने रविवार को नई दिल्ली में भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री सी. पी. जोशी से मुलाकात की और उन्हें नए दायित्व की शुभकामनाएं दी। जोशी ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा श्री जोशी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से युवाओं में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि श्री जोशी की अगुवाई में इस वर्ष के विधानसभा चुनावों और अगले साल के लोक सभा चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी। इस अवसर पर जोशी ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का साफा पहनाकर और दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बीकानेर आने का न्योता दिया। अध्ययन विभाग के प्रदेश सह संयोजक वीरेंद्र शर्मा साथ रहे।

Categories:
error: Content is protected !!