नहीं रहे CDS बिपिन रावत, हादसे में पत्नी सहित 13 लोगों की मौत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की कुन्नूर के समीप हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों की मृत्यु हो गई है.
वायुसेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि बहुत ही अफोसस के साथ अब इसकी पुष्टि हुई है कि दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, श्रीमती मधुलिका रावत और 11 अन्य की मृत्यु हो गई है. तमिलनाडु के कुन्नूर के पास भारतीय वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. हेलीकॉप्टर में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और कई अन्य अधिकारी सवार थे.
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर सुलूर से वेलिंगटन के लिए रवाना हुआ और चालक दल सहित हेलीकॉप्टर में 14 लोग सवार थे. सीडीएस वेलिंगटन में डिफेंस स्टाफ कॉलेज जा रहे थे. वायुसेना ने कहा कि दुर्घटना की ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश दे दिए

सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में घायल हुए भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को इस साल के स्वतंत्रता दिवस पर 2020 में एक हवाई आपात स्थिति के दौरान अपने एलसीए तेजस लड़ाकू विमान को बचाने के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।

हादसे में घायल भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह
Categories:
error: Content is protected !!