नामांकन भरने के बाद टावर पर चढ़ा प्रत्याशी, फिर कूदने की दी धमकी, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

नामांकन भरने के बाद टावर पर चढ़ा प्रत्याशी, फिर कूदने की दी धमकी, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान

राजस्थान विधानसभा चुनाव के बीच दौसा जिले के बास-गुढलिया गांव में विनोद सैनी नामक व्यक्ति एक टावर पर चढ़ गया। रिटर्निंग अधिकारी ने विनोद सैनी के नामांकन को रद्द कर दिया था। जिसके चलते वह टावर पर चढ़ा। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाया और फिर उन्हें गिरफ्तार करके नामांकन कार्यालय में ले गए।

दौसा : राजस्थान विधानसभा चुनाव के बीच एक अनोखा मामला सामने आया। दौसा जिले के बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के बास-गुढ़लिया गांव में विनोद सैनी नामक व्यक्ति टावर पर चढ़ गया। विनोद सैनी ने बांदीकुई सीट से विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था, लेकिन स्क्रूटनी के दौरान रिटर्निंग अधिकारी ने उनके आवेदन में कमी बताकर नामांकन को निरस्त कर दिया। जैसे ही अभ्यर्थी विनोद सैनी को पता लगा कि उनका नामांकन रद्द कर दिया गया है, तो वह आक्रोशित हो गए और उनके घर के कुछ मीटर दूर ही बास- गुढलिया रेलवे फाटक के समीप एक मोबाइल टावर पर चढ़ गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद कोलवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, साथ ही बसवा एसडीएम, बांदीकुई के डीएसपी और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। करीब ढाई घंटे तक पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने समझाइश की।

दौसा में चुनाव के बीच प्रत्याशी के टावर पर चढ़ने की खबर पूरे इलाके में फैल गई। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने विनोद को समझाया। इसके बाद विनोद सैनी नामक व्यक्ति टावर से नीचे उतर गया। जैसे ही विनोद सैनी नामक शख्स टावर से उतरा तो पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली और उसके बाद उसे बांदीकुई रिटर्निंग कार्यालय में ले जाया गया। जहां उसके नामांकन में कमी होने के बारे में बताया गया।

इससे पूर्व जब विनोद सैनी टावर पर चढ़ा हुआ था तो नीचे भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान विनोद सैनी के परिजनों ने कोलवा थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि करीब चार दिन पूर्व पुलिस ने शांति भंग की धारा में विनोद सैनी को गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस ने थाने के अंदर विनोद सैनी के साथ मारपीट की। परिजनों में आक्रोश देखते हुए मौके पर मौजूद तहसीलदार ने थाने में मारपीट के आरोपों की जांच करने का भरोसा भी दिलाया था।

Categories:
error: Content is protected !!