नासिक में बड़ा हादसा, ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने से 22 मरीजों की मौत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


मुंबईः कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच महाराष्ट्र में बुधवार को एक दर्दनाक घटना हुई. यहां नासिक के एक अस्पताल में रिसाव के बाद ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने की वजह से कम से कम 22 रोगियों की मौत हो गई. वहीं एक दर्जन के करीब मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
वेंटीलेटर पर थे मरने वाले मरीजः
जानकारी के अनुसार यह मामला नासिक के जाकिर हुसैन अस्पताल का बताया जा रहा है. मीडिया खबरों की माने तो ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने से मरने वाले ये सभी मरीज वेंटीलेटर पर बताए जा रहे थे. बताया जा रहा है कि एक दर्जन के करीब मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है.
स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारीः
उल्लेखनीय है कि इससे पहले महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे जानकारी देते हुए बताया था कि नासिक के अस्पताल में मरीजों की मौत हो गईजो वेंटिलेटर पर थे. उस टैंक से रिसाव देखा गया जिससे मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही थी. उन्होंने कहा कि माना जा रहा है कि ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने के कारण अस्पताल में रोगियों की मौत हो गई.

Categories:
error: Content is protected !!