निःशुल्क योग विज्ञान शिविर 7 अप्रेल से

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध एवं पचीसिया ने किया पोस्टर विमोचन
बीकानेर। योग हमारी ऋषि परंपरा है जिसे पूरे विश्व ने स्वीकार किया है । विश्व के सभी लोग शारीरिक मानसिक एवं आत्मिक शांति के लिए योग कर रहे हैं । नई पीढ़ी के चहुंमुखी विकास एवं नशाखोरी से बचाने के लिए योग को आत्मसात करना होगा । यह शब्द योग प्रशिक्षण एवं प्रचार समिति के तत्वावधान में दिनांक 7 अप्रैल 25 सोमवार से 13 अप्रैल 25 तक आयोजित होने वाले निशुल्क योग विज्ञान शिविर के पोस्टर विमोचन पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने कहे | बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि योग विज्ञान शिविर प्रातः छः बजे से साढ़े सात बजे तक वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ मैदान स्थित योग चौकी पर निःशुल्क योग विज्ञान शिविर वरिष्ठ योग साधक विनोद जोशी के सानिध्य प्रारम्भ हो रहा है । योग विज्ञान शिविर के दौरान मानसिक तनाव, डिप्रेशन, अनिद्रा, मधुमेह, मोटापा, साइटिका, कमर दर्द आदि विकार दूर करने के विशेष योग, आहार, दिनचर्या का विशेष प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया जायेगा । इस अवसर पर डॉ. एम.ए. दाऊदी, डॉ. दीपक मीणा, वर्षा पचीसिया, आशाराम जोशी आदि उपस्थित हुए |

Categories:
error: Content is protected !!