न्यू ईयर की पार्टी करने गए युवक की लाश मिली:जयपुर के मॉल में लिफ्ट के पास पड़ा था शव, परिजनों का आरोप- हत्या की गई

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

न्यू ईयर की पार्टी करने गए युवक की लाश मिली:जयपुर के मॉल में लिफ्ट के पास पड़ा था शव, परिजनों का आरोप- हत्या की गई

जयपुर में न्यू ईयर की पार्टी करने गए युवक की संदिग्ध मौत हो गई। मॉल की लिफ्ट के पास बेसमेंट में युवक का शव मिला। परिजनों ने युवक को धक्का देकर नीचे गिराकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मॉल के हर फ्लोर पर चेक किया, लेकिन कोई सबूत नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

शिवदासपुरा थाने के सीआई दौलतराम गुर्जर ने बताया कि सतीश बैरवा (25) रविवार रात को दोस्तों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए निकला था। वह अपने दोस्तों के साथ जगतपुरा रोड पर अक्षयपात्र के पास वीवा सिटी मॉल पहुंचा था, जहां 8वीं मंजिल पर रूफ टॉप पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन पार्टी चल रही थी। लेट नाइट तक चली पार्टी के जश्न में डूबे दोस्तों को सतीश का ध्यान नहीं रहा। सुबह जब सतीश घर नहीं पहुंचा तो दोस्त उसे देखने के लिए वापस मॉल पहुंचे। यहां उनको सतीश की मौत की जानकारी मिली। उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी।

युवक के परिजनों ने मॉल के बाहर प्रदर्शन किया और छत से गिराकर हत्या करने का आरोप लगाया।

युवक के परिजनों ने मॉल के बाहर प्रदर्शन किया और छत से गिराकर हत्या करने का आरोप लगाया।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
उधर, सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और FSL की मदद से जांच की। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। परिजनों ने आरोप लगाया कि सतीश की हत्या की गई है। उसे लिफ्ट के पास खाली जगह में छत से नीचे गिराकर मारा गया है। इस पर पुलिस ने परिजनों को रिपोर्ट देने के लिए कहा, लेकिन परिजनों की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार रिपोर्ट देगा, उसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी।

युवक नीचे गिरा है या गिराया गया, यह जांच का विषय
पुलिस का कहना है कि सतीश की हत्या की गई है, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। युवक नीचे गिरा है या नीचे गिराया गया है, यह जांच का विषय है। जांच के बाद ही इसके बारे में पता चल पाएगा।

पार्टी का आयोजन करने वाले घटना के बाद से गायब
युवक की मौत की जानकारी मिलने के बाद मॉल में पार्टी का आयोजन करने वाले नदारद हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Categories:
error: Content is protected !!