पंचायत राज संस्थाओं एवं नगर निकाय के रिक्त पदों पर उपचुनाव हेतु मतदान दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित: जिले में 10 जनवरी को होगा उपचुनाव हेतु मतदान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश*

बीकानेर,1 जनवरी। जिले में पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों तथा नगरीय निकाय क्षेत्र में रिक्त पद पर उपचुनाव के लिए संबंधित क्षेत्र में मतदान दिवस 10 जनवरी (बुधवार ) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल द्वारा इस संबंध में जारी आदेशानुसार लूणकरणसर पंचायत समिति के शेरपुरा ग्राम पंचायत के पंच पद हेतु वार्ड संख्या -9, श्रीडूंगरगढ़ की जालबसर ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या-6 एवं दुसारणा पण्डराकजी ग्राम पंचायत की वार्ड संख्या-7, नोखा के काकड़ा ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या-13, पांचू के भादला ग्राम पंचायत वार्ड संख्या-8, बीकानेर पंचायत समिति की गीगासर ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या-2 एवं बम्बलू के वार्ड संख्या -11 में मतदान दिवस के दिन अवकाश रहेगा। आदेशानुसार इन ग्राम पंचायत के संबंधित वार्ड निर्वाचन क्षेत्र में ही मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश लागू होगा।

श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका के वार्ड 3 में भी उपचुनाव दिवस को रहेगा अवकाश
जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल द्वारा जारी आदेशानुसार श्री डूंगरगढ़ नगरपालिका के रिक्त पद वार्ड संख्या 03 में 10 जनवरी को उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। अतः नगर पालिका श्री डूंगरगढ़ के वार्ड संख्या- 3 में बुधवार 10 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

[metaslider id=68846 cssclass=””]
Categories:
error: Content is protected !!