पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो सीआरपीएफ जवान ने चला दी गोली, फिर..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

*पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो सीआरपीएफ जवान ने चला दी गोली, फिर..*
राजधानी लखनऊ में सीआरपीएफ जवान नीरज कुमार ने सोमवार को पत्नी निशा पर लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी। इस हमले में वह बाल-बाल बच गई।
लखनऊ में सरोजनीनगर के जागृतिनगर में सीआरपीएफ जवान नीरज कुमार ने सोमवार को पत्नी निशा पर लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी। इस हमले में वह बाल-बाल बच गई। निशा ने नीरज को नशे में देखकर गेट खोलने से मना कर दिया था। बस, इस बात पर नीरज आपा खो बैठा। निशा की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित नीरज इस समय छुट्टी पर आया हुआ था। इस घटना से मोहल्ले में हड़कम्प मच गया था।जागृतिनगर निवासी सीआरपीएफ जवान नीरज कुमार जम्मू-कश्मीर में तैनात है। वह कुछ दिन पहले छुट्टी पर आया था। सोमवार को वह किसी काम से बाहर गया था। पुलिस के मुताबिक दोपहर में वह शराब के नशे में घर लौटा था। पत्नी निशा घर में काम कर रही थी। नीरज ने दरवाजे पर ही गाली देना शुरू कर दिया। उसने चहारदीवारी पर लगा गेट खोलने को कहा, लेकिन निशा ने मना कर दिया। इस पर नीरज ने अपनी रिवाल्वर से निशा पर गोली चला दी। वह बाल-बाल बच गई। गोली उनके बगल से गुजर गई। निशा ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने नीरज को गिरफ्तार कर लिया। नीरज की रिवाल्वर कब्जे में ले ली।
*मोहल्ले में मचा हड़कम्प*
गोली की आवाज सुनते ही हड़कम्प मच गया। आस पास के लोग बाहर निकल आये थे। विरोध करने पर नीरज उन लोगों से भी भिड़ गया था। मोहल्ले वालों ने बताया कि वह जब भी आता है, नशे में झगड़ा करता है। सरोजनीनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि नीरज का लाइसेंस निरस्त और उसके खिलाफ कार्रवाई के लिये सम्बन्धित अफसरों से संस्तुति की जायेगी।

Categories:
error: Content is protected !!