परोपकार ही परमार्थ धर्म: श्रीमाली समाज महिला मण्डल द्वारा जरूरत मंद व्यक्तियों को खाने-पीने का सामान वितरण

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1746889265483813330?t=qbJOHAyvGeWK5Hn-6x-3FQ&s=19



बीकानेर।श्रीमाली समाज महिला मण्डल द्वारा जरूरत मंद व्यक्तियों को खाने-पीने का सामान वितरण किया गया। समाज की अध्यक्ष्या इन्द्रा दवे ने कहा कि परोपकार ही परमार्थ धर्म है, इसलिए हमें हमेशा परोपकार के रास्ते चलते हुए जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करनी चाहिए।
समाज प्रवक्ता डिम्पल श्रीमाली ने बताया कि इस अवसर पर सेवा आश्रम विमन्दित पुनर्वास केन्द्र में आटा, दाल, चावल, शक्कर, चाय, तेल बिस्किट, टॉफी, ब्रेड, टोस्ट, कम्बल, जैकेट, शॉल एवं कपड़े आदि दिए गए।
समाज उपाध्यक्ष्या शशिकला श्रीमाली ने कहा कि हमे धार्मिक आयोजन के द्वारा जन-जन की मदद कर सकते है। इसलिए नारी शक्ति ने आज हमें पुण्य काल को सेवा आश्रम के विमन्दित प्रभुजनों के साथ बिताया।
कार्यक्रम में गायत्री व्यास, ऋतु दवे, कामिनी दवे, गौरया, मिनाक्षी, अनिता, उषा, रेखा, निर्मला, चित्रबाला आदि उपस्थित रहे।

[metaslider id=68846 cssclass=””]
Categories:
error: Content is protected !!