पलवल में केन्या की महिला, नाइजीरिया का पुरुष गिरफ्तार:फ्रेंडशिप कर ठगी के बाद दिल्ली से पकड़े, देश में 1.10 करोड़ ठगे, 148 शिकायतें दर्ज

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

पलवल में केन्या की महिला, नाइजीरिया का पुरुष गिरफ्तार:फ्रेंडशिप कर ठगी के बाद दिल्ली से पकड़े, देश में 1.10 करोड़ ठगे, 148 शिकायतें दर्ज

पलवल में पकड़ा गया नाइजीरियन ठग, जो फ्रेंडशिप कर लोगों को बहाने से ठग लेता था। - Dainik Bhaskar

पलवल में पकड़ा गया नाइजीरियन ठग, जो फ्रेंडशिप कर लोगों को बहाने से ठग लेता था।

हरियाणा के पलवल में सोशल मीडिया पर फ्रेंडशिप कर ठगने वाले विदेशी गैंग को गिरफ्तार किया गया है। इसमें केन्या की महिला और नाइजीरिया का पुरुष शामिल है। शुरूआती जांच में इनके देश से 1.10 करोड़ की ठगी पकड़ी गई है।

पुलिस जांच में पता चला कि इनके खिलाफ देश के अलग-अलग पुलिस थानों में 148 शिकायतें पहुंची हुई हैं। इनसे 32 मोबाइल और 13 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। जिनके जरिए यह ठगी करते थे। आरोपी ज्यादातर एयरपोर्ट पर फंसने का झांसा देकर ठगी करते थे।

कैसे हुआ खुलासा?
पलवल साइबर क्राइम थाने के इंचार्ज इंस्पेक्टर विश्व गौरव ने बताया कि ककराली गांव के रहने वाले अजीत कुंडू शिकायत लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि मई महीने में उनकी दोस्ती एक विदेशी से हुई। उसने कहा कि वह नौकरी के लिए इंडिया आ रहा है।

इसके बाद उसका फोन आया कि वह कुछ सामान लाया था। उसे एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ लिया है। उसे कुछ रुपयों की जरूरत है। इसके बाद उसने दोस्त के खाते में 69 हजार रुपए डाल दिए। रुपए डालने के बाद से ही उसने फोन उठाना बंद कर दिया और उससे कोई संपर्क नहीं हुआ। तब उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है।

पलवल की साइबर पुलिस की गिरफ्त में नाइजीरियन ठग।

पलवल की साइबर पुलिस की गिरफ्त में नाइजीरियन ठग।

पुलिस ने पहले नाइजीरियन को पकड़ा
शिकायत मिलने के बाद सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार की टीम ने साइबर टेक्नीक से ठगी करने वाले की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान नाइजीरियन मूल का एक आरोपी पुलिस के रडार पर आ गया। पुलिस ने दिल्ली से उसे गिरफ्तार लिया। तलाशी पर उससे 4 मोबाइल मिले।

पूछताछ के बाद कीनिया की महिला पकड़ी
नाइजीरियन से पूछताछ के बाद पता चला कि उसके साथ एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने पूछताछ के बाद केन्या की महिला को भी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उससे 4 मोबाइल और 10 हजार कैश बरामद किया गया। दोनों को कोर्ट में पेश कर नाइजीरियन का 5 दिन और केन्या की महिला का 1 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। मोबाइल-सिम बरामदगी और पूछताछ के बाद उन्हें अब जेल भेज दिया गया है।

मोबाइल-सिम नंबरों से फ्रॉड का खुलासा
आरोपियों से मिले मोबाइल के IMEI नंबर और सिम कार्ड नंबर के डाटा की इंडियन साइबर कोऑर्डिनेशन सेंटर से जांच कराई गई। उसमें पता चला कि इन्हीं मोबाइल-सिम कार्ड से आरोपियों ने पूरे देश में 1 करोड़ 9 लाख 61 हजार 453 रुपए की ठगी की है। जिसकी शिकायतें वहां के पुलिस थानों में पहुंची हैं। आरोपी फ्रेंडशिप के अलावा भी दूसरे कई तरीकों से लोगों के साथ ठगी करते थे।

Categories:
error: Content is protected !!