NATIONAL NEWS

‘पहली बार हार का फल चखा, खट्‌टा भी है,मीठा भी’:राजेंद्र राठौड़ बोले- पार्टी कहेगी तो लोकसभा चुनाव लड़ूंगा, दावा नहीं करूंगा

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

‘पहली बार हार का फल चखा, खट्‌टा भी है,मीठा भी’:राजेंद्र राठौड़ बोले- पार्टी कहेगी तो लोकसभा चुनाव लड़ूंगा, दावा नहीं करूंगा

जोधपुर

जोधपुर में भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ मीडिया से रूबरू हुए। - Dainik Bhaskar

जोधपुर में भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ मीडिया से रूबरू हुए।

भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने विधानसभा चुनाव में अपनी हार को लेकर कहा कि राजेंद्र राठौड़ एक जमीनी कार्यकर्ता है। पहली बार हार का फल चखा है, खट्‌टा भी है, मीठा भी है। स्वाद भी है और बेस्वाद भी है। पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ रविवार को एक निजी कार्यक्रम के लिए जोधपुर पहुंचे थे।

शहर के पांच बत्ती रास्ता स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में राठौड़ ने राजसमंद सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात पर कहा कि अगर पार्टी मौका देगी तो चुनाव लड़ूंगा, लेकिन इसको लेकर दावा नहीं करूंगा। पार्टी अगर बूथ स्तर संभालने की जिम्मेदारी देगी तो वह भी करूंगा।

राठौड़ ने पिछली गहलोत सरकार पर योजनाओं के नाम पर पर प्रदेश को कर्ज में डुबोने का आरोप लगाया। इससे पहले जोधपुर एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

जोधपुर से देचू जाते समय पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ पीएम नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम सुन रहे थे ।

जोधपुर से देचू जाते समय पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ पीएम नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुन रहे थे ।

गहलोत पुत्र मोह में सब भूल गए
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के मुद्दे पर राठौड़ ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर पुत्र मोह का तंज कसा। उन्होंने कहा कि RCA सरकारी जमीन और ऑफिस का उपयोग कर रहा था। कई बार सरकार की ओर से बकाया चुकाने के नोटिस दिए गए, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। सरकार खैरात नहीं बांट सकती है। गहलोत पुत्र मोह में क्या बयान दे रहे, उन्हें खुद ही पता नहीं।

बिना शर्त पार्टी में शामिल हो रहे हैं
कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर राठौड़ ने कहा कि जो भी नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं, वे बिना शर्त शामिल हो रहे हैं। वे पार्टी की कार्यप्रणाली और भाजपा सरकार में प्रदेश में हो रहे विकास को देखकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

शेरगढ़ स्थित एक स्कूल के कार्यक्रम में राजेंद्र राठौड़ को स्थानीय विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने आर्मी के जवान की तरह सैल्यूट किया।

शेरगढ़ स्थित एक स्कूल के कार्यक्रम में राजेंद्र राठौड़ को स्थानीय विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने आर्मी के जवान की तरह सैल्यूट किया।

विधायक ने किया राजेंद्र राठौड़ काे सैल्यूट
राजेंद्र राठौड़ शेरगढ़ में एक स्कूल के कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने राजेंद्र राठौड़ को आर्मी के जवान की तरह सैल्यूट किया। यह वीडियो काफी चर्चा में रहा।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!