NATIONAL NEWS

पाकिस्तान और चीन फिर से बढ़ाने लगे मैत्री के हाथ,पाक ने दी चीन को “आयरन ब्रदर “की संज्ञा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

पाकिस्तान और चीन फिर से बढ़ाने लगे मैत्री के हाथ,पाक ने दी चीन को “आयरन ब्रदर “की संज्ञा
एक ओर जहां पूरा विश्व चीन के खिलाफ कोरोना महामारी फैलाने की सुगबुगाहटों के बीच चीन के प्रति कठोर रवैया अपनाने का पक्षधर हो रहा है वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान चीन से पुनः प्रेम पींगे बढ़ा रहा है।इसी कड़ी में पाकिस्तान में चीन के राजदूत नोंग रोंग ने हाल ही में थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल कमर जावेद बाजवा से मुलाकात की।बैठक के दौरान, आपसी हित के मामलों, सीपीईसी पर प्रगति और अफगान शांति प्रक्रिया में नवीनतम विकास सहित क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की गई।
यही नही सीओएएस ने कोविड 19 के खिलाफ लड़ाई और पाकिस्तान को टीके उपलब्ध कराने में चीन के योगदान के लिए चीनी राजदूत को धन्यवाद दिया और कहा कि पाकिस्तान अपने “लौह भाई” आयरन ब्रदर चीन के साथ अपने मैत्रीपूर्ण संबंधों को बहुत महत्व देता है। चीन के प्रति अपनी मैत्री को दृढ़ता देते हुए पाकिस्तान के थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल कमर जावेद बाजवा ने पाक-चीन राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर बीजिंग में भव्य समारोह आयोजित करने के लिए चीनी राजदूत को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह रहा कि हाल ही में पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में नार्को टेररिज्म फैलाने की पुरजोर कोशिश की थी जिसके तहत 300 करोड़ की हीरोइन भारतीय सीमा में पकड़ी गई थी ,उसी पाकिस्तान को सराहते हुए चीनी राजदूत ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता लाने के लिए पाकिस्तान के गंभीर प्रयासों, विशेष रूप से अफगान शांति प्रक्रिया की सराहना की।
दूसरी ओर पाक अज़रबैजान जैसे मुल्कों के साथ भी मैत्री संबंधों को सुदृढ़ कर रहा है।जिसके चलते अज़रबैजान नौसेना बलों के कमांडर रियर एडमिरल सुभान बाकिरोव ने भी जनरल कमर जावेद बाजवा,पाकिस्तान सेनाध्यक्ष (सीओएएस) से मुलाकात की। जिस बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, प्रशिक्षण, सुरक्षा सहयोग और समग्र क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति सहित आपसी हित के मामलों पर चर्चा की गई। पाकिस्तान सीओएएस ने अज़रबैजान बलों के पूर्ण व्यावसायिकता और वीरता की भी सराहना की। दोनों पक्षों ने विभिन्न क्षेत्रों में राजनयिक और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने के अपने दृढ़ संकल्प की पुष्टि की।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान पूर्व में भी अन्य देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ साजिश रचते हुए विरोधी रुख अख्तियार करते हुए बैठके करता रहा है।

रिपोर्ट साहिल पठान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!